IPL 2026 के अवॉर्ड्स से भर गई Vaibhav Sooryavanshi की झोली, जानिए कितनी प्राइज मनी लेकर लौटे घर

Published - 01 Jun 2026, 12:22 PM

VAIBHAV SOORYAVANSHI 7

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सीजन समाप्त हो चुका है। इस सीजन में कई सीनियर खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के मात्र 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जो किया,

उसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। वैभव ने इस सीजन में बल्ले से ऐसा गदर मचाया कि फाइनल के बाद हुई क्लोजिंग सेरेमनी में उनकी झोली अवॉर्ड्स से भर गई। आइए जानते हैं कि इस युवा खिलाड़ी को कौन-कौन से बड़े अवॉर्ड्स मिले हैं।

Vaibhav Sooryavanshi ने जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड्स

VAIBHAV RECIEVING ORANGE CAP

आईपीएल 2026 के समाप्त होने के बाद जब पुरस्कार वितरण समारोह शुरू हुआ, तो मंच पर बार-बार सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा था और वह नाम था वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का।

राजस्थान रॉयल्स के इस बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज ने इस सीजन में कुल 5 बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए। वैभव ने इस सीजन के 16 मैचों में 48.50 की लाजवाब औसत और 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ कुल 776 रन बनाए,

जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। इसके अलावा उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी अपना कब्जा जमाया। वह आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL 2026 Trophy celebration Video: रजत पाटीदार के कप उठाते ही झूम उठे कोहली समेत पूरी RCB टीम, देखे वीडियो कुछ इस तरह मनाया जश्न

प्राइज मनी के साथ मिली चमचमाती कार भी मिली

अक्सर आईपीएल के अवॉर्ड्स अलग-अलग खिलाड़ियों में बंट जाते हैं, लेकिन इस बार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अकेले ही सबसे ज्यादा प्राइज मनी पर हाथ साफ किया।

वैभव को मिले सभी 5 पुरस्कारों की इनामी राशि मिलाकर वह कुल 55 लाख रुपये की भारी-भरकम प्राइज मनी लेकर घर लौटे हैं। इसके अलावा, उन्हें सीजन का सबसे खतरनाक स्ट्राइक रेट रखने के लिए 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' के रूप में एक चमचमाती 'टाटा सिएरा' कार भी तोहफे में मिली है।

सिर्फ 15 साल की उम्र में इतनी बड़ी रकम और कार जीतना किसी सपने के सच होने जैसा है। नीचे दी गई टेबल में आप वैभव को मिले अवॉर्ड्स और उनकी प्राइज मनी की पूरी डिटेल्स देख सकते हैं:

अवार्ड लिस्टप्राईज मनी ( ₹ में)
मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर (MVP) 15 लाख
ऑरेंज कैप10 लाख
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन10 लाख
सुपर सिक्सर ऑफ द सीजन (72 छक्के)10 लाख
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन10 लाख + टाटा सिएरा कार
कुल कमाई 55 लाख और कार

तोड़ा क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने न सिर्फ रन बनाए बल्कि चौके और छक्कों की ऐसी बरसात की कि बड़े-बड़े दिग्गज पीछे छूट गए। वैभव ने इस पूरे टूर्नामेंट में कुल 72 छक्के जड़े।

इसी के साथ उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बरसों पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी मटियामेट कर दिया। इतना ही नहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली थी,

जिसमें 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के इस बेखौफ अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है और अब हर कोई इस युवा खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।

IPL 2026 Prize Money List: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, जानें ऑरेंज-पर्पल कैप और अन्य अवॉर्ड्स विजेताओं को मिली कितनी रकम

Tagged:

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Award list
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

वैभव सूर्यवंशी

आरसीबी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com