VIDEO: बस से उतरते ही फिसले रोहित शर्मा, मची अफरा-तफरी, कोहली भी सहमें
Published - 28 Sep 2026, 01:30 PM | Updated - 28 Sep 2026, 02:03 PM
Table of Contents
Rohit Sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम गुवाहटी के लिए रवाना होने वाली है. 30 सितंबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह बस से उतरते समय अचानक अपना संतुलन खोते नजर आए.
बस से उतरते ही फिसले Rohit Sharma

तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम जब होटल पहुंची, तो रोहित शर्मा बस से उतरते समय फिसल गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हिटमैन जैसे ही बस की सीढियों के पास पहुंचे, तो उनका पैर अचानक फिसल गया और संतुलन खोने की वजह से वह गिर गए.
रोहित शर्मा को गिरता देख सुरक्षाकर्मी तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें उठाया. यह साफ़ नहीं है कि रोहित शर्मा को कितनी गंभीर चोट लगी है, लेकिन वीडियो देखकर उनके प्रशंसक टेंशन में आ गए हैं. इसके अलावा विराट कोहली के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें आ गईं.
Rohit Sharma 𝗦𝗹𝗶𝗽𝗽𝗲𝗱 from the Bus 😱
— Mukku (@Cric_Mukku) September 28, 2026
While returning to the hotel after winning the first ODI against the West Indies, Rohit Sharma slipped badly on the stairs of the team bus. 😥
- Everyone was celebrating India's win, but Virat Kohli was 𝘀𝘁𝘂𝗻𝗻𝗲𝗱 to see Rohit. 😭 pic.twitter.com/T01Lf4tJsb
100 शतक लगाने के लिए विराट कोहली के पास कितने मैच? समझें उनके शतकों का समीकरण
Rohit Sharma का बल्ला रहा खामोश
तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहा. अल्जारी जोसेफ की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे. 35 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 32 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं. इस दौरान उनकी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साल पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई.
दूसरे मैच में टिकी होगी 'हिटमैन' पर सबकी नजर
पहले वनडे में फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा से दूसरे एकदिवसीय मुकाबला में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पिछले कुछ समय से टीम में उनकी मौजूदगी और फॉर्म पर सवाल उठते रहे हैं, जिनका जवाब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में विस्फोटक पारी खेलकर देना चाहेंगे. ऐसे में फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों को रोहित शर्मा से यादगार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
पाकिस्तान-हांगकांग क्वॉर्टर फाइनल रद्द, अब इस टीम को मिला सीधे सेमीफाइनल का टिकट
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर