एशियन गेम्स के सेमीफाइनल के शेड्यूल का ऐलान, इस डेट को टकराएगी ये 4 टीमें
Table of Contents
Asian Games semi-finals schedule: जापान की मेजबानी में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है। इसमें 24 सितंबर से मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई और अभी क्वार्टर फाइनल राउंड तक बात पहुंची गई है। इसके बाद, सेमीफाइनल, फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबले देखने को मिलेंगे।
सेमीफाइनल राउंड में कुल चार टीमों की टक्कर होगी। हालांकि, अभी तक सिर्फ दो टीमें ही तय हो पाई हैं, जबकि बाकी दो 29 सितंबर को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के नतीजों के आधार पर क्वालीफाई करेंगी।
पहले क्वार्टर फाइनल के आधार पाकिस्तान ने Asian Games के सेमीफाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स (Asian Games) मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल सोमवार, 28 सितंबर को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच हुआ। हालांकि, यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा। ICC T20I रैंकिंग में बेहतर पोजीशन के कारण पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया, जबकि हांगकांग को बाहर होना पड़ा।
भारत को भी बेहतर रैंकिंग के कारण बिना खेले ही सेमीफाइनल में मिली जगह

दिन का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना तय था लेकिन इस मुकाबले को भी बारिश की वजह से टॉस के बिना ही रद्द करना पड़ा। यही वजह है कि पाकिस्तान की तरह भारत भी बेहतर रैंकिंग के कारण सेमीफाइनल में पहुंच गया, जबकि अफगानिस्तान को एशियन गेम्स (Asian Games) से बाहर होना पड़ा।
सेमीफाइनल में शेष दो स्थानों के लिए इन चार टीमों के बीच टक्कर
क्वार्टर फाइनल में आज सिर्फ दो मुकाबले हुए, जिनके आधार पर पाकिस्तान और भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब शेष दो स्थानों के लिए तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को होगा। तीसरे मैच में श्रीलंका और नेपाल की टक्कर होगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी। वहीं, रद्द होने पर श्रीलंका को आगे जाने का मौका मिल जाएगा।
चौथे क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और मलेशिया की टक्कर होगी। इसके विजेता को भी सेमीफाइनल में क्वालिफिकेशन मिल जाएगा लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो बांग्लादेश की टीम बेहतर रैंकिंग के कारण अंतिम-4 में जगह बना लेगी।
एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल राउंड का शेड्यूल
| मैच | टीमें | तारीख | समय (भारतीय समय) | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| पहला सेमीफाइनल | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश/मलेशिया | 1 अक्टूबर 2026 | सुबह 9:00 बजे | निस्शिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क |
| दूसरा सेमीफाइनल | भारत बनाम श्रीलंका/नेपाल | 1 अक्टूबर 2026 | दोपहर 1:30 बजे | निस्शिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क |
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर लाइव मैच में हुआ चोटिल, स्ट्रेचर में ले जाना पड़ा बाहर
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team Sri Lanka Cricket team bangladesh cricket team Malaysia cricket Team Nepal Cricket Team Asian Games 2026