टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर लाइव मैच में हुआ चोटिल, स्ट्रेचर में ले जाना पड़ा बाहर
Table of Contents
Team India star player injured: पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला काफी ज्यादा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी कई खिलाड़ी इंजरी की वजह से उपलब्ध नहीं हो पाए, इसमें ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। वहीं, एशियन गेम्स से हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती भी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए।
इंजरी की समस्या सिर्फ सीनियर टीम तक ही सीमित नहीं है। अब इंडिया (India) अंडर-19 का खिलाड़ी भी चोट का शिकार हो गया, जिसकी वजह से उसे मैदान से बाहर ले जाने के लिए स्ट्रेचर की मदद लेनी पड़ी। चलिए आपको बताते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है और किस मैच के दौरान इंजर्ड हुआ।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाइव मैच में Indian खिलाड़ी हुआ चोटिल

एक तरफ जहां भारत (India) की सीनियर टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में व्यस्त है। वहीं, टी20I टीम एशियन गेम्स के लिए जापान गई है। जबकि इंडिया अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की मेजबानी कर रही है। दोनों के बीच हाल ही में तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेली गई और अब इनके बीच दो मैचों की मल्टी-डे मुकाबलों का आयोजन हो रहा है।
पहला मल्टी-डे मुकाबला 27 सितंबर से राजकोट में शुरू हुआ, जिसके पहले ही दिन इंडिया (India) अंडर-19 के तेज गेंदबाज प्रणव राघवेंद्र इंजरी का शिकार हो गए।
पैर के लिंगामेंट में हुई इंजरी, स्ट्रेचर की मदद से ले जाया गया बाहर
ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान प्रणव राघवेंद्र ने 10 ओवर की गेंदबाजी की और बिना कोई विकेट लिए 25 रन दिए। हालांकि, इसके बाद तेज गेंदबाज के पैर के लिगामेंट में चोट लगी और वे काफी दर्द में दिखे। डॉक्टर्स ने उनकी जांच की और फिर स्ट्रेचर की मदद से उन्हें बाहर ले गए।
बाद में उन्हें स्कैन के लिए नजदीकी अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। इसी वजह से वे पहली पारी में दोबारा गेंदबाजी करने नहीं आए।
Pranav Ragavendra being stretchered off to the dugout following an injury. He is being monitored by the doctors. @sportstarweb pic.twitter.com/aewqQ6nAyG
— Shayan Acharya (@ShayanAcharya) September 27, 2026
ऑस्ट्रेलिया की पारी को इंडिया ने 217 पर किया ढेर
इंडिया की टीम ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 86.5 ओवर में 217 पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलियाई पारी में ब्लेक कैटल ने शतक जड़ा और 102 रनों की पारी खेली। वहीं, जेड हॉलिक ने 59 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज ईशान ओम ने 5 विकेट झटके। वहीं, मोहित उलवा के खाते में भी 3 विकेट आए।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास का एकमात्र बल्लेबाज जिसने टेस्ट क्रिकेट में ठोके 60 हजार से ज्यादा रन
Tagged:
India U19 Team Australia U19 Team Pranav Raghavendra