अभी एशियन गेम्स वाली टीम में है ये 4 खिलाड़ी, लेकिन पक्का खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप
Table of Contents
जापान की मेजबानी में हो रहे एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी हिस्सा ले रही है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत का क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन अफगानिस्तान से बेहतर रैंकिंग के कारण उसे आगे जाने का मौका मिला।
इस टूर्नामेंट के कारण कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो एशियन गेम्स में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और 2027 वर्ल्ड कप (World Cup) की टीम में भी उनका चयन पक्का माना जा सकता है।
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल ये 4 खिलाड़ी 2027 World Cup के स्क्वाड में जगह पाने के पक्के दावेदार
1. श्रेयस अय्यर

इस लिस्ट में पहला नाम श्रेयस अय्यर का है। अय्यर भी जापान में टीम इंडिया के साथ हैं और उन्हें टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया है। इसी वजह से उन्होंने वेस्टइंडीज सीरीज भी मिस की है। हालांकि, इस खिलाड़ी का चयन 2027 वर्ल्ड कप (World Cup) के लिए काफी हद तक पक्का माना जा रहा है। इसके पीछे उनका अच्छा प्रदर्शन है। वहीं, श्रेयस वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं।
2. जसप्रीत बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। 2027 वर्ल्ड कप (World Cup) में उनके चयन को लेकर किसी को भी शक नहीं होगा, क्योंकि वे टीम इंडिया के पेस अटैक के लीडर हैं। इसी वजह से बुमराह का सिलेक्शन पक्का लग रहा है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले विश्व कप में बुमराह से फैंस को विकेटों की झड़ी की आस होगी।
3. अक्षर पटेल
बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल व्हाइट बॉल क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के टी20I से रिटायरमेंट के बाद प्रमुख चेहरा बन गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान अक्षर ने बल्ले और गेंद दोनों से अपने आप को साबित किया था। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट उन्हें स्पिन ऑलराउंडर के सबसे मजबूत विकल्प के रूप में देख रहा है। यही कारण है कि 2027 वर्ल्ड कप (World Cup) के लिए अक्षर का चयन पक्का माना जा सकता है।
4. ईशान किशन
विकेटकीपर ईशान किशन का चयन भी 2027 वर्ल्ड कप के लिए तय माना जा रहा है। ईशान ने टी20I में वापसी के बाद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में शतक भी बनाया था। ईशान शानदार कीपर होने के साथ-साथ बैटिंग में फ्लेक्सिबिलिटी भी देते हैं। वे किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसी वजह से भारत को उनके रूप में लगभग हर क्रम के लिए बैकअप मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाले बने भारत के पहले बल्लेबाज