शुभमन गिल ने रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाले बने भारत के पहले बल्लेबाज

Published - 28 Sep 2026, 08:44 AM | Updated - 28 Sep 2026, 09:49 AM

Shubman Gill

Shubman Gill: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मैच में टीम इंडिया का लजावब प्रदर्शन रहा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में हुई इस भिड़ंत में भारतीय खिलाड़ी बल्ले और गेंद, दोनों से जलवा बिखेरने में कामयाब रहे. इस बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा. कैरेबियाई गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने शतकीय पारी खेली और वनडे क्रिकेट में इतिहास रचा.

Shubman Gill ने रता इतिहास

Shubman Gill

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया पहला एकदिवसीय मुकाबला टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए. इस बीच कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी अपनी बल्लेबाजी से बवाल मचाया और एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. तिरुवनंतपुरम में शतकीय पारी खेल वह वनडे में 3,000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज़ भारतीय ओपनर बन गए हैं. टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर वह 61 पारियों में 3069 रन बना चुके हैं.

रणजी खेलने लायक नहीं था ये खिलाड़ी, कप्तान गिल का बेस्ट फ्रेंड होने के चलते मिला पहले ODI में मौका

इस खास क्लब में हुई एंट्री

शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में 3000 रनों का आंकड़ा छूने वाले 8वें भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, विरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, कृष्णमाचारी श्रीकांत और गौतम गंभीर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. हालांकि, शुभमन गिल ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने 3000 रन पूरे करने के लिए सबसे कम पारियों का इस्तरेमल किया. रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए उन्होंने यह कारनामा किया. बता दें कि 'हिटमैन' ने अपनी 64वीं वनडे पारी में तीन हजार रन पूरे किए.

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच की बात की जाए तो टॉस जीतकर कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी विंडीज टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन स्कोरबोर्ड पर लगा डाले। इसके जवाब में टीम इंडिया ने विराट कोहली (139) और शुभमन गिल (110) के शतक की बदौलत 41.4 ओवरों में 300 रन बनाकर 8 विकेटों से मैच अपने नाम किया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्डस की झड़ी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Tagged:

shubman gill team india IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com