वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्डस की झड़ी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Published - 28 Sep 2026, 08:09 AM | Updated - 28 Sep 2026, 08:34 AM

Virat Kohli

भारत ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं हुई, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल के साथ-साथ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी शतक जड़ा।

कोहली की पारी काफी अलग रही, क्योंकि उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में महज 74 गेंदों में शतक पूरा किया और इसके बाद 88 गेंदों में 139 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी के दौरान विराट ने रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगाई, जिनमें से कुछ का जिक्र हम करने जा रहे हैं।

ODI क्रिकेट में दो देशों के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

Virat Kohli 1

विराट कोहली (Virat Kohli) को श्रीलंका के साथ-साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वनडे फॉर्मेट में खेलना खूब रास आता है। यही वजह है कि इन दोनों टीमों के खिलाफ उन्होंने अपने ODI करियर में सबसे ज्यादा शतक भी बनाए हैं। अभी तक श्रीलंका के खिलाफ ही उनकी सेंचुरी की संख्या 10 थी लेकिन अब वेस्टइंडीज के विरुद्ध भी उन्होंने इतने ही शतक जड़ दिए हैं। इस तरह वे दो टीमों के खिलाफ 10-10 वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

किसी विरोधी टीम के खिलाफ़ सबसे ज़्यादा वनडे शतक:

खिलाड़ीकिसके खिलाफपारियांशतकऔसत
विराट कोहलीश्रीलंका541060.27
विराट कोहलीवेस्टइंडीज421070.58
रोहित शर्माऑस्ट्रेलिया49959.29
सचिन तेंदुलकरऑस्ट्रेलिया70944.59
विराट कोहलीऑस्ट्रेलिया51853.72
सचिन तेंदुलकरश्रीलंका80843.84

सचिन तेंदुलकर के सबसे तेज 15000 रन बनाने के रिकॉर्ड को Virat Kohli ने किया ध्वस्त

विराट कोहली (Virat Kohli) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान ODI में सबसे तेज 15000 रन बनाने का बनाया। उन्होंने इस मामले में अपने ही आइडल सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा। तेंदुलकर ने 377 पारियों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया था लेकिन कोहली ने सिर्फ 303 पारियों में उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे ODI में 15000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी

विराट कोहली (Virat Kohli) ने ODI क्रिकेट में अब तक 55 शतक जड़े हैं। अगर घरेलू क्रिकेट के भी 50 ओवरों के आंकड़ों को उठा लिया जाए तो उनके नाम लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 60 शतक हो गए हैं, जो कि सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। हालांकि, तेंदुलकर ने 538 पारियां खेली थीं लेकिन विराट ने महज 338 पारियों में ही उनकी बराबरी कर ली। अब एक शतक जड़ते ही विराट उनसे आगे निकल जाएंगे।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:

खिलाड़ीपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
सचिन तेंदुलकर53821,999200*45.5460114
विराट कोहली33816,73018358.296088
ग्राहम गूच60122,211198*40.1644139
ग्राहम हिक63022,059172*41.3040139
कुमार संगकारा50119,45616943.5239120

घर पर सबसे ज्यादा ODI रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम

वनडे क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर थे, जिन्होंने भारत में 6976 रन बनाए थे। अब उनका यह रिकॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) ने चकनाचूर कर दिया है। कोहली ने उन्हें पीछे छोड़ा और 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। विराट के नाम 7006 रन हैं।

यह भी पढ़ें: 'मेरी वो ख्वाहिश अधूरी रह गई....' अपने करियर में विराट कोहली को रहा गया इस खास चीज का मलाल

Tagged:

Virat Kohli team india IND vs WI west indies cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com