'मेरी वो ख्वाहिश अधूरी रह गई....' अपने करियर में विराट कोहली को रहा गया इस खास चीज का मलाल
Published - 27 Sep 2026, 04:05 PM | Updated - 27 Sep 2026, 04:19 PM
Table of Contents
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए वर्ल्ड कप की यादें रिकॉर्ड्स और शानदार पारियों से कहीं ज्यादा हैं. इस दौरान उनके नाम कई ऐसी कड़वी यादें भी जुड़ी हैं, जिन्हें वह आज तक नहीं भूल पाए हैं. 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में मिली हार विराट कोहली के जेहन में अब भी जिंदा है. वहीं, अब इन दोनों हार की बात करते हुए उन्होंने (Virat Kohli) अपनी अधूरी ख्वाहिश के बारे में बताया.
अपने करियर में Virat Kohli को रहा गया इस खास चीज का मलाल?

हाल ही में जियोहॉटस्टार के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने बात करते हुए कहा कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में वह टीम के लिए 140-150 रन बनाना चाहते थे। लेकिन पैट कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाने की वजह से उनका यह सपना अधूरा रह गया. विराट कोहली इस अहम मैच में 63 गेंदों में 54 रन ही बना पाए थे. इस बारे में बात कर किंग कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि,
"पूरा विश्व कप शानदार था। टीम का माहौल बेहतरीन था। आप देख सकते थे कि सभी एक-दूसरे के लिए खेल रहे थे। हर किसी को लग रहा था कि यह हमारा विश्व कप है। मैं 54 रन पर था और मैंने खुद को बड़े शतक के लिए तैयार कर लिया था। मुझे लग रहा था कि अगर मैं 140-150 रन बना देता हूं तो हम जीतने की शानदार स्थिति में होंगे। लेकिन जैसे ही मैंने गेंद को अपने विकेट पर खेल दिया, उस पल को स्वीकार करना कई दिनों तक बहुत मुश्किल रहा। आप उसके बारे में सोचते रहते हैं।"
एशियन गेम्स के सभी मैचों से बाहर रहेंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, बनकर रह जाएंगे सिर्फ टूरिस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार को किया याद
साल 2019 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया वनडे वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल मैच बारिश से प्रभावित रहा था, जिसकी वजह से ये भिड़ंत दो दिन तक चली. हालांकि, दूसरे भारतीय बल्लेबाज नई गेंद से कुछ खास नहीं कर सके और उन्हें 18 रनों से हार झेलकर फाइनल की रेस से बाहर होना पड़ा. इस शिकस्त को याद करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा,
2019 हमारे लिए एक बड़ा झटका था। 240 का लक्ष्य था और बारिश हो गई। अगर हम उसी दिन खेलते तो चीजें अलग हो सकती थीं। लेकिन अगली सुबह नई गेंद के साथ उनका आक्रमण था। उन्होंने परिस्थितियों का सबसे अच्छा फायदा उठाया और हमें दबाव में डाल दिया। उसे स्वीकार करना और उस पर विश्वास करना बहुत मुश्किल था। मैं बुरी तरह टूट गया था। उसके बाद कुछ महीनों तक मानसिक रूप से पूरी तरह परेशान रहा।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 को Virat Kohli ने बताया अपना आखिरी टूर्नामेंट
वनडे वर्ल्ड कप 2027 को अपना आखिरी टूर्नामेंट बताने वाले विराट कोहली का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि विश्व कप को लेकर उनका काम पूरा हो चुका है. उनका मानना है कि हर टूर्नामेंट नई चुनौती लेकर आता है. पूर्व भारतीय कप्तान (Virat Kohli) ने बताया,
"मेरे मन में कभी यह विचार नहीं आएगा कि मेरा काम पूरा हो गया है। जब तक आप खेल रहे हैं, तब तक आगे देखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ होता है। मैं विश्व कप का इंतजार कर रहा हूं और यह देखना चाहता हूं कि मेरे लिए आगे क्या है। जब विश्व कप या कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेला जाता है तो उसकी चुनौती अलग होती है। आपको अलग-अलग विरोधियों और अलग-अलग मैदानों पर खेलना होता है। इसलिए आपको अलग तरीके से तैयारी करनी होती है और अलग तरह से सोचना पड़ता है। यही चुनौती है।"
ODI सीरीज से बाहर हुआ टीम का स्टार विकेटकीपर, चोट के चलते अब नहीं लेगा हिस्सा
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर