रणजी खेलने लायक नहीं था ये खिलाड़ी, कप्तान गिल का बेस्ट फ्रेंड होने के चलते मिला पहले ODI में मौका
Table of Contents
IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। हालांकि, भारत की प्लेइंग XI में कुछ सरप्राइज भी देखने को मिले। नमन धीर का डेब्यू हुआ, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा कप्तान शुभमन गिल के बेस्ट फ्रेंड की हो रही है।
शुभमन गिल ने अपने दोस्त को खिलाने के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में मौका नहीं दिया। फैंस का मानना है कि गिल ने अपने जिस फ्रेंड को मौका दिया है, वो रणजी ट्रॉफी में खेलने के लायक भी नहीं है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में गिल ने अपने दोस्त को प्लेइंग XI में दी जगह

शुभमन गिल जब से कप्तान बने हैं, तब से गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों को काफी तवज्जो दी जा रही है। वहीं, अब एक ऐसे खिलाड़ी को भी मौका मिल रहा है, जिसने सिर्फ GT के स्क्वाड में जगह बना रखी है लेकिन उसे अभी तक इस टीम के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिला है।
हालांकि, यह खिलाड़ी गिल का अच्छा दोस्त माना जाता है। यह खिलाड़ी तेज गेंदबाज गुरनूर बरार हैं, जिन्होंने इंग्लैंड वनडे सीरीज में काफी साधारण प्रदर्शन किया था, फिर भी उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।
सिराज को बाहर रखकर गुरनूर को किया गया शामिल
काफी सारे जानकारों का मानना था कि अगर भारत ने सिर्फ दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया तो फिर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा खेलते नजर आ सकते हैं, जबकि गुरनूर बरार और आकिब नबी को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, जब टॉस के दौरान कप्तान गिल ने प्लेइंग XI की जानकारी दी तो अलग ही कहानी सामने आई।
लंबे समय बाद वापसी कर रहे मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI में जगह नहीं गई और प्रसिद्ध के साथ गुरनूर को शामिल किया गया। गुरनूर ने अफगानिस्तान के खिलाफ जून में ODI डेब्यू किया था और अब तक छह मैचों में 11 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट करीब 7 का है।
पिछली वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ गुरनूर ज्यादा असरदार नहीं रहे थे। उन्होंने पहले दो ODI में चार विकेट लिए थे, लेकिन दोनों में 60 प्लस रन खर्च किए थे। वहीं, तीसरे मैच में तो बिना कोई विकेट लिए 97 रन लुटा दिए थे। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में उनका चयन सवालों के घेरे में है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने पहली बार बताया अपना सबसे बड़ा ड्रीम, बोले 'मैं अब सिर्फ यही चाहता....