विराट कोहली ने पहली बार बताया अपना सबसे बड़ा ड्रीम, बोले 'मैं अब सिर्फ यही चाहता....

Published - 27 Sep 2026, 03:08 PM | Updated - 27 Sep 2026, 03:48 PM

Virat Kohli 2

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं. 27 सितंबर से शुरू हुई इस सीरीज के जरिए उन्होंने लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी की. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस की नज़रें उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी. इस बीच विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने क्रिकेट करियर के आखिरी ख्वाहिश को लेकर खुलकर बात की है, जिसने सबको हैरान कर दिया है.

Virat Kohli ने पहली बार बताया अपना सबसे बड़ा ड्रीम

Virat Kohli 3

27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले से पहले विराट कोहली ने JioStar से बात करते हुए बताया कि उनका सपना वर्ल्ड कप फाइनल में मैच जिताने वाली पारी खेलना है. इसके अलावा उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का असली मकसद उस वर्ल्ड कप ट्रॉफी को जीतना है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि,

"मैं हमेशा से ऐसा रहा हूं कि हर मैच में मैं ही वो खिलाड़ी बनना चाहता हूं जो टीम को जीत दिलाए. मेरा स्वभाव ही ऐसा है, यह कभी नहीं बदलेगा. इसलिए, मेरा मकसद टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है, और मेरा सपना फाइनल में स्कोर का पीछा करते हुए मैच जिताने वाली पारी खेलना है."

डोमेस्टिक में भी फेल हुए बाबर आजम, दोनों पारियों में सस्ते में लौटे पवेलियन

वर्ल्ड कप फाइनल में देना चाहते हैं खास योगदान

विराट कोहली (Virat Kohli) ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर उन्हें वर्ल्ड कप फाइनल में बड़ी पारी खेलने का मौका मिलता है, तो इससे ज्यादा संतोषजनक कुछ नहीं हो सकता. किंग कोहली ने कहा कि,

"अगर मुझे ऐसा करने का मौका मिलता है, और मैं मैदान पर डटा रहता हूं, तो एक बल्लेबाज के तौर पर इससे ज्यादा संतोषजनक कुछ नहीं हो सकता. आप कल्पना करते हैं कि आप टीम को मुश्किल से बाहर निकाल रहे हैं. और यही चीज आपको इस स्तर पर मुकाबला करने के लिए प्रेरित करती है. इसलिए, मैं उसप्रतिस्पर्धी भावना को खोना नहीं चाहता, लेकिन हां, बड़ा मकसद हमेशा सबसे अहम होता है."

दो वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का हिस्सा रह चुके हैं Virat Kohli

2008 में अपने वनडे करियर का आगाज करने वाले विराट कोहली ने अब तक दो एकदिवसीय विश्वकप फाइनल में शिरकत की है. साल 2011 में हुए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ वह महज 35 रन ही बना पाए थे, जबकि 2023 में खेले गए विश्वकप में उनके बल्ले से 54 रन निकले थे. उनके इस अर्धशतक के बावजूद टीम इंडिया खिताब अपने नाम करने में नाकाम रही. वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात की जाए तो उनके नाम 53 मुकाबलों में 3044 रन दर्ज हैं.

एशियन गेम्स के लिए भारत-पाकिस्तान दोनों के अपडेटेड स्क्वॉड का हुआ ऐलान, इन 29 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

Virat Kohli team india IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com