डोमेस्टिक में भी फेल हुए बाबर आजम, दोनों पारियों में सस्ते में लौटे पवेलियन

Published - 27 Sep 2026, 01:54 PM | Updated - 27 Sep 2026, 03:16 PM

Babar Azam

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को एक समय टेस्ट फॉर्मेट के उभरते हुए बल्लेबाजों में शुमार किया जाता था। इसी वजह से अक्सर उनकी तुलना विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे दिग्गजों से होती थी। हालांकि, कुछ सालों से उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी बाबर ने निराश किया और दो टेस्ट में महज 97 रन ही बना पाए।

साधारण प्रदर्शन के कारण बाबर आजम (Babar Azam) की काफी आलोचना भी हो रही थी। इसी वजह से उन्होंने घरेलू क्रिकेट की तरफ रूख किया लेकिन वहां भी उनकी वापसी फीकी रही और फर्स्ट क्लास मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हुए।

Babar Azam घरेलू टूर्नामेंट के मुकाबले में पूरी तरह रहे नाकाम

Babar Azam 1

घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सात साल बाद नजर आने वाले बाबर आजम (Babar Azam) के बल्ले का जलवा देखने के लिए उनके फैंस बेताब थे लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। खान आरएल के खिलाफ प्रेजिडेंट ट्रॉफी ग्रेड-I के 10वें मैच में आयल एंड गैस टीम की तरफ से खेलते हुए बाबर दोनों पारियों में कुछ खास नहीं कर पाए और सस्ते में आउट हो गए।

खान आरएल के खिलाफ मुकाबले में बनाए कुल 16 रन

मुकाबले की पहली पारी में बाबर आजम (Babar Azam) ने 34 गेंदों का सामना किया और दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हो गए। वे अरशद इकबाल की बाउंसर का शिकार बने। इसके बाद, दूसरी पारी में बाबर को फहीम अशरफ ने एलबीडबल्यू आउट किया। इस तरह पाकिस्तानी कप्तान सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

2022 के बाद से टेस्ट में नहीं बनाया है शतक

बाबर आजम के बल्ले से टेस्ट में करीब चार साल होने को हैं लेकिन एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है। उन्होंने 2022 में 4 शतक जड़े थे, लेकिन 2023 से लेकर अब तक एक भी सेंचुरी उनके बल्ले से नहीं आई है। इस दौरान बाबर ने 20 टेस्ट खेले हैं और सिर्फ 8 अर्धशतक बनाए हैं।

इन आंकड़ों से साफ़ है कि टेस्ट में बाबर आजम को जूझना पड़ रहा है। उनके लिए फॉर्म खोजने का एकमात्र रास्ता डोमेस्टिक क्रिकेट ही है लेकिन अब यहां भी उनकी वापसी खास नहीं रही। अब देखना होगा कि आगे बाबर का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें: 70 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू, बना दुनिया का सबसे बूढ़ा क्रिकेटर

Tagged:

Pakistan Cricket Team babar azam President's Trophy Grade-I
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com