70 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू, बना दुनिया का सबसे बूढ़ा क्रिकेटर

Published - 27 Sep 2026, 02:12 PM | Updated - 27 Sep 2026, 02:57 PM

Cricketer

क्रिकेट की दुनिया में अक्सर ऐसे अजीबोगरीब अजूबे देखने को मिलते हैं, जिन्हें सालों तक क्रिकेट प्रेमी भूल नहीं पाते. कभी कोई क्रिकेटर (Cricketer) अपनी बल्लेबाजी या गेंदबाजी से इतिहास रचता है, तो कभी कोई खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में कदम रखते ही सुर्खियां बटोर लेता है. ऐसा ही कुछ चिली टीम के एक क्रिकेटर (Cricketer) के साथ देखने को मिला. 70 साल की उम्र में पदार्पण कर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

70 साल की उम्र में इस Cricketer ने किया डेब्यू

Ivonne Vildosola

वैसे तो हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो युवा उम्र में ही अपने देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू कर ले। लेकिन कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि हर क्रिकेटर का यह सपना पूरा नहीं हो पाता और उन्हें अपने डेब्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ चिली की इवोने विल्डोसोला के साथ हुआ. 70 साल की उम्र में अपना पदार्पण मैच खेले उन्होंने इतिहास रच डाला है. उन्होंने इसी साल अप्रैल में T20I की दुनिया में अपना पहला कदम रखा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम 2 ODI के लिए अपडेटेड टीम इंडिया का ऐलान, गिल, रोहित, विराट, केएल....

अपनी पोती की कप्तानी में खेला डेब्यू मैच

इवोन विल्डोसोला (Ivonne Vildosola) को 22 वर्षीय कैमिला ओयार्स की कप्तानी में अपना डेब्यू करने का मौका मिला. खास बात यह है कि ये दोनों रिश्ते में दादी-पोती हैं. इवोन विल्डोसोला ने चिली की महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलने के बारे में बताते हुए कहा कि,

मेरा काम तो सिर्फ उन दोस्तों के लिए खाना बनाना था जो मेरी पोती के साथ खेलने आते थे. मैंने क्रिकेट के बारे में सुना था क्योंकि मेरी पोती खेलती थी. लेकिन धीरे-धीरे इस खेल में दिलचस्पी बढ़ने लगी. बेटी लोरेटो और पोती कैमिला ने प्रोत्साहित किया. नतीजा ये हुआ कि जो काम परिवार के साथ शुरू हुआ, वह इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच गया.

इस टीम के खिलाफ किया डेब्यू

25 अप्रैल को कोस्टा रिका के खिलाफ चिली की ओर से खेलते हुए इवोने विल्डोसोला ने अपनी पोती कैमिला ओयार्स के साथ मिलकर ओपनिंग की और टी20 इंटनरेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। हालांकि, वह इस मैच को यादगार बनाने में नाकामयाब रही. कोस्टा रिका की गेंदबाजी ने उन्हें शून्य पर ही क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं, कैमिसा ओयार्स भी महज एक रन बनाकर पवेलीयन लौट गईं.

चिली टीम का अन्य कोई बल्लेबाज भी अच्छी पारी नहीं खेल सका, जिसके चलते टीम 20 ओवर में 81 रन ही बटोर सकी. जवाब में कोस्टा रिका ने 6.5 ओवर में 83 रन स्कोरबोर्ड पर लगा 8 विकेटों से जीत दर्ज की।

एशियन गेम्स के लिए भारत-पाकिस्तान दोनों के अपडेटेड स्क्वॉड का हुआ ऐलान, इन 29 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

Chile Women Camila Vildosola Oyarce Ivonne Isabel Alcapan Vildosola
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com