100 शतक लगाने के लिए विराट कोहली के पास कितने मैच? समझें उनके शतकों का समीकरण

Published - 28 Sep 2026, 11:14 AM | Updated - 28 Sep 2026, 11:55 AM

Virat Kohli 4

Virat Kohli 100 hundreds scenario: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20I और टेस्ट से संन्यास ले लिया है लेकिन अभी 100 इंटरनेशनल शतकों का सफर जारी है, क्योंकि यह खिलाड़ी ODI फॉर्मेट में जलवा दिखा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में विराट का आतिशी अंदाज देखने को मिला और उन्होंने 157.95 के स्ट्राइक रेट से महज 87 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली।

इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 40 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। वहीं, 74 गेंदों में शतक जड़ दिया। ODI में यह कोहली की 55वीं सेंचुरी रही। इसके आते ही एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके द्वारा शतकों के शतक के माइलस्टोन को हासिल करने की चर्चा शुरू हो गई है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में Virat Kohli 100 शतक से कितनी दूर?

Virat Kohli 5

विराट कोहली (Virat Kohli) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 563 मैचों में 86 शतक हो गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा सेंचुरी ODI फॉर्मेट में लगाई हैं। कोहली ने 315 मैचों में 55 शतक बनाए हैं। वहीं, टेस्ट में 123 मैचों में उनके नाम 30 शतक दर्ज हैं, जबकि टी20I में उनके बल्ले से 1 शतक आया है।

इस तरह 100 शतकों के आंकड़े से विराट कोहली अभी 14 शतक दूर हैं। कोहली अब सिर्फ ODI फॉर्मेट खेल रहे हैं और उनके पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक इस ऐतिहासिक आंकड़े के करीब पहुंचने का मौका है।

100 शतक के लिए विराट कोहली के पास कितने मैच और कितनी पारियां?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बचे हुए समय में विराट कोहली (Virat Kohli) कितने मैच खेलेंगे और 14 शतक पूरे करने के लिए उनका समीकरण क्या रहेगा। अभी तक भारत के 2027 में सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज तक का शेड्यूल साफ है। इस आधार पर टीम इंडिया को कुल 13 ODI खेलने हैं। इस दौरान भारत की वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे से टक्कर होगी।

इसके बाद आने वाले शेड्यूल में 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत को कुछ और ODI खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट भी होने हैं। ऐसे में विराट कोहली के पास 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 25-30 मैच और कम से इतनी ही पारियां मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि, यह संख्या उनके चयन और टीम इंडिया के आगामी शेड्यूल पर निर्भर करेगी।

विराट को बरकरार रखना होगा अपना बेस्ट फॉर्म

100 शतकों के आंकड़े को हासिल करने के लिए विराट कोहली को 25-30 मैच मिलने की संभावना नजर आ रही है। इनमें उन्हें 14 शतक बनाने होंगे, तभी वो सचिन तेंदुलकर के हंड्रेड सेंचुरी वाले क्लब में शामिल हो पाएंगे। इसके लिए विराट को अपने फॉर्म को लंबे समय तक बरकरार रखना होगा और बड़ी पारियां खेलने की कोशिश करनी होगी। तभी उनके लिए ऐतिहासिक उपलब्धि का रास्ता बन पाएगा।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्डस की झड़ी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Tagged:

Virat Kohli team india Virat Kohli 100 test match
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com