अगर टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला भी हुआ रद्द, तो जानें फिर कौन सी टीम खेलेगी फाइनल
Table of Contents
एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इंडिया (Team India) के अभियान की शुरुआत रद्द मैच के साथ हुई। भारत को क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान का सामना करना था लेकिन निशिन में बारिश होने की वजह से मैच में टॉस तक संभव नहीं हो पाया।
इसके कारण श्रेयस अय्यर की टीम बिना खेले ही क्वार्टर फाइनल से सेमीफाइनल में पहुंच गई, जबकि अफगानिस्तान को निराश होकर एलिमिनेट होना पड़ा। अब टीम इंडिया (Team India) अपना सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को खेलेगी। हालांकि, सभी के मन में सवाल है कि अगर यह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया तो फिर फाइनल का टिकट मिलेगा या नहीं, इसका जवाब आपको आगे मिलेगा।
Team India को मैच रद्द होने पर क्यों मिला सेमीफाइनल में प्रवेश?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में टीमों को रैंकिंग के आधार पर सीडिंग दी गई है। इसी वजह से ICC टी20I टीम रैंकिंग में जो टीमें जिस रैंकिंग पर हैं, उसी आधार पर उन्हें इस टूर्नामेंट में सीडिंग मिली है। भारत को ग्रुप स्टेज के बजाय सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली और मुकाबला रद्द होने पर उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।
सरल शब्दों में कहें तो टीम इंडिया (Team India) की रैंकिंग नंबर 1 और अफगानिस्तान की नंबर 10 है। इसी वजह से मैच रद्द होने पर भारत को अंतिम-4 में जगह मिल गई।
श्रीलंका या नेपाल से भारत की सेमीफाइनल में टक्कर संभव
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में टीम इंडिया (Team India) की भिड़ंत किस टीम से होगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है, क्योंकि तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा। इसमें श्रीलंका और नेपाल के बीच टक्कर होगी, जो भी टीम जीत हासिल करेगी, भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में नजर आएगी। अगर ये क्वार्टर फाइनल मैच रद्द होगा तो श्रीलंका को बेहतर रैंकिंग के कारण सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी।
सेमीफाइनल रद्द होने पर टीम इंडिया की फाइनल में होगी एंट्री
ICC की रैंकिंग में पहले स्थान पर होने के कारण भारत को सेमीफाइनल में भी फायदा मिलेगा, क्योंकि इस मैच में उसके सामने कम रैंकिंग वाली टीम ही विरोधी के रूप में होगी। श्रीलंका 9वें और नेपाल 14वें रैंकिंग की टीम है।
इसी वजह से अगर मुकाबला रद्द होता है टीम इंडिया (Team India) बिना खेले ही फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में जगह बना लेगी, जबकि उसकी विरोधी टीम (श्रीलंका या नेपाल) को तीसरे स्थान यानी कांस्य पदक के लिए होने वाले मैच में खेलने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 100 शतक लगाने के लिए विराट कोहली के पास कितने मैच? समझें उनके शतकों का समीकरण