पाकिस्तान-हांगकांग क्वॉर्टर फाइनल रद्द, अब इस टीम को मिला सीधे सेमीफाइनल का टिकट

Published - 28 Sep 2026, 10:50 AM | Updated - 28 Sep 2026, 12:03 PM

PAK Vs HKG

जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में पाकिस्तान और हांगकांग (PAK vs HKG) के बीच खेले जाने वाला एशियन गेम्स 2026 का पहला मेंस क्रिकेट क्वार्टर-फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश होने की वजह से बिना टॉस किए ही भिड़ंत (PAK vs HKG) को रद्द कर दिया गया. इसकी वजह से अब टूर्नामेंट के समीकरण बदल गए और एक टीम ने सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

PAK vs HKG क्वॉर्टर फाइनल हुआ रद्द

PAK vs HKG

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाने वाले पहले क्वार्टर फाइनल के रद्द हो जाने के बाद पाकिस्तान (PAK vs HKG) ने सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. सोमवार को लगातार बारिश होने के कारण इस अहम मुकाबले को रद्द करना पड़ा. ऐसे में आईसीसी T20I रैंकिंग के नियम के तहत हाई इंटरनेशनल रैंकिंग वाली पाकिस्तान को विजय घोषित कर दिया गया. इसी के साथ ही एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता में हांगकांग का सफ़र खत्म हो गया

भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल बारिश के चलते हुआ रद्द, अब सीधे सेमीफाइनल खेलेगी ये टीम

भारत ने भी कटवाया सेमीफाइनल का टिकट

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशियन गेम्स 2026 के दूसरे क्वार्टरफाइनल में भी बारिश का कहर देखने को मिला. निशिन में लगातार बारिश होने की वजह से इस भिड़ंत को भी रद्द कर दिया, जिसका फायदा टीम इंडिया को हुआ. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान की तरह सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. यानी अब 1 अक्टूबर को भारत सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. 29 सितंबर को श्रीलंका और नेपाल के बीच खेले जाने वाले चौथे क्वार्टरफाइनल में जो भी जीत हासिल करेगी, वो टीम इंडिया से भिड़ेगी.

लगातार चौथा मैच चढ़ा बारिश की भेंट

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट प्रतियोगिता के चार मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं. क्वार्टरफाइनल से पहले नेपाल बनाम जापान और मलसिया बनाम ओमान के लीग स्टेज मुकाबले भी लगातार वर्षा के कारण स्सपेंड करना पड़ा था. ऐसे में अब क्रिकेट फैंस कि दिलों में यह सवाल है कि क्या सेमीफाइनल मैच मौसम की मार से बच पाएंगे या नहीं. क्योंकि 1 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल मैच निशिन में ही खेले जाने हैं.

माइकल क्लार्क ने चुना दुनिया का नंबर-1 स्पिनर, राशिद-नरेन नहीं इस गेंदबाज का लिया नाम

Tagged:

Pakistan Cricket Team PAK vs HKG Hong Kong cricket team
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com