माइकल क्लार्क ने चुना दुनिया का नंबर-1 स्पिनर, राशिद-नरेन नहीं इस गेंदबाज का लिया नाम

Published - 28 Sep 2026, 09:49 AM | Updated - 28 Sep 2026, 10:50 AM

Michael Clarke

Michael Clarke: क्रिकेट जगत में कई ऐसे स्पिनर्स रहे हैं, जिन्होंने अपनी फिरकी गेंदों से न केवल बल्लेबाजों को तंग किया, बल्कि अपनी अमिट छाप छोड़ने में भी कामयाब रहे. राशिद खान, सुनील नरेन, रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों की गिनती आज भी विश्व के खूंखार स्पिनर्स में होती है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) की इसको लेकर एक अलग ही सोच है. हाल ही में दुनिया के नंबर-1 स्पिनर को चुनते समय उन्होंने एक ऐसे गेंदबाज़ का नाम लिया जिसने अपनी शानदार गेंदबाज़ी से अपनी पहचान बनाई है.

Michael Clarke ने चुना दुनिया का नंबर-1 स्पिनर

Michael Clarke

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) ने अपने यूट्यूब चैनल 'बियॉन्ड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट' पर बात करते हुए सभी फॉर्मेट के लिए सर्वश्रेष्ठ स्पिनर को चुना. उन्होंने भारत के स्टार और अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को बेस्ट बताया है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी (Michael Clarke) ने कहा कि,

"बहुत कम स्पिनर्स हैं, जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. मुझे लगता है कि कुलदीप यादव इस समय दुनिया के बेस्ट ऑल फॉर्मेट स्पिनर हैं. वह शॉर्ट फॉर्मेट के बहुत अच्छे गेंदाबाज हैं. लेकिन, उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं. हालांकि, मुझे लगता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए खेलेंगे."

भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल बारिश के चलते हुआ रद्द, अब सीधे सेमीफाइनल खेलेगी ये टीम

वेस्टइंडीज के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

कुलदीप यादव इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में उन्होंने अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत वह प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने में कामयाब रहे. अपने स्पेल के 10 ओवरों में उन्होंने केवल 40 रन खर्च कर 4 सफलता हासिल की. वह मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे.

इंग्लैंड दौरे से होना पड़ा था बाहर

गौरतलब है कि जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान कुलदीप यादव को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट की रणनीतियों पर भी कई सवाल उठाए गए. वहीं, टीम के इस फैसले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि,

"कभी-कभी आपको टीम कॉम्बिनेशन या स्ट्रैटेजी के हिसाब से चलना पड़ता है, दुर्भाग्य से या सौभाग्य से. निश्चित रूप से जब आप नहीं खेल रहे होते हैं तो आपको अपने लिए खराब लगता है."

इंग्लैंड दौरे से ड्रॉप हो जाने के बाद कुलदीप यादव ने काउंटी क्रिकेट खेलने का रुख किया, जहां वह अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच पाए. इस महीने की शुरुआत में हेडिंग्ले में यॉर्कशर के लिए खेलते हुए उन्होंने एसेक्स के खिलाफ मैच में 10 विकेट चटकाए.

'मेरी वो ख्वाहिश अधूरी रह गई....' अपने करियर में विराट कोहली को रहा गया इस खास चीज का मलाल

Tagged:

team india kuldeep yadav Michael Clarke
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com