सिराज की वापसी, आकिब का डेब्यू, दूसरे ODI में कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-XI
Published - 28 Sep 2026, 12:41 PM | Updated - 28 Sep 2026, 01:17 PM
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विजय परचम लहराने के बाद टीम इंडिया (IND vs WI) दूसरे मुकाबले की तैयारियों में जुट गई है. 30 सितंबर को गुवाहाटी में होने वाली इस भिड़ंत में शुभमन गिल एंड कंपनी सीरीज में अजेय हासिल करने के इरादे से उतरेगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे वनडे (IND vs WI) के लिए भारतीय टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. इस कड़ी में मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो सकती है.
IND vs WI: मोहम्मज सिराज की हो सकती है वापसी

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला दूसरा एकदिवसीय मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है. जहां एक तरफ शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं विंडीय टीम की कोशिश मैच अपनी नाम कर सीरीज में वापसी करने की होगी.
ऐसे में दोनों टीमें एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देती नजर आ सकती हैं. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा हो रही है. संभावना है कि दूसरे वनडे मैच के लिए मोहम्मद सिराज की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है.
अगर टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला भी हुआ रद्द, तो जानें फिर कौन सी टीम खेलेगी फाइनल
इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस
मोहम्मद सिराज को दूसरे वनडे (IND vs WI) के लिए गुरनूर ब्ररार की जगह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. 26 वर्षीय ये गेंदबाज पहले वनडे में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा था. अपने स्पेल के 10 ओवर में वह एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके. इसके बाद अब दावा किया जा रहा है कि गुवाहटी में होने वाले वनडे के लिए गुरनूर ब्ररार के स्थान पर मोहम्मद सिराज की वापसी हो सकती है.
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी भी इस भिड़ंत का हिस्सा बन सकते हैं. पिछले मैच के डेब्यूटेन्ट नमन धीर को ड्रॉप कर उन्हें अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है.
बल्लेबाजी विभाग में नजर आ सकते हैं ये खिलाड़ी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल बतौर ओपनर मैदान पर उतरेंगे. इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को शानदार शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी. वहीं, अगर मिडिल ऑर्डर की बात की जाए तो इसमें विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल का नाम नजर आना संभव है. ऑलराउंडर के तौर पर रवीन्द्र जड़ेजा और नितीश कुमार रेड्डी का चयन हो सकता है. कुलदीप यादव टीम के अतिरिक्त स्पिनर होंगे. पहले वनडे में अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेर वह विंडीज़ खिलाड़ियों के लिए काल साबित हुए थे.
IND vs WI: दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुबमन गिल (सी), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), आकिब नबी, रवीन्द्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसीद कृष्ण
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर