4 साल बाद कप्तानी छोड़ने को मजबूर हुआ दिग्गज, अब इस खिलाड़ी के हाथों में सौंपी गई टीम की कमान
Table of Contents
Captain steps down after 4 years: वर्ल्ड कप 2027 से एक के बाद एक कई टीमों के कप्तान बदल गए हैं। हाल ही में अफगानिस्तान ने कप्तानी में बदलाव किया और फिर बांग्लादेश ने भी ऐसा किया। हालांकि, ये दोनों टीमों वर्ल्ड कप 2027 में डायरेक्ट क्वालीफाई करने की प्रबल दावेदार हैं लेकिन अब एक ऐसी टीम ने कैप्टेंसी चेंज का ऐलान किया है, जो अभी वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।
यह टीम नीदरलैंड्स हैं। नीदरलैंड्स के चार साल पुराने कप्तान (Captain) ने अचानक से अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसकी पुष्टि रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन ने की और नए कप्तान के नाम का भी खुलासा कर दिया।
स्कॉट एडवर्ड्स ने नीदरलैंड्स की Captaincy छोड़ी

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के बीच नीदरलैंड्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कप्तान (Captain) स्कॉट एडवर्ड्स ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। एडवर्ड्स ने तत्काल प्रभाव से कप्तानी छोड़ी है। इसी वजह से लीग में ओमान और यूएई के खिलाफ मुकाबलों में उनकी जगह नए कप्तान बास डी लीड कमान संभालेंगे।
एडवर्ड्स ने जून 2022 में कप्तानी (Captaincy) संभाली और नीदरलैंड्स की टीम को 56 वनडे और 50 T20I मैचों में लीड किया। उनके कार्यकाल की सबसे खास बात 2023 वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ मिली शानदार जीत रही। नीदरलैंड्स ने 2022 T20 वर्ल्ड कप में एडिलेड में साउथ अफ्रीका को चौंकाते हुए टूर्नामेंट से बाहर भी कर दिया था।
कप्तानी (Captaincy) छोड़ने पर स्कॉट एडवर्ड्स का बड़ा बयान
रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रिलीज किए गए वीडियो में स्कॉट एडवर्ड्स ने अपनी टीम के साथियों से कहा,
"आप लोगों को अचानक यह बात बताने के लिए माफी चाहता हूं। असल में, मैं अब कप्तानी छोड़ रहा हूं। मुझे लगता है कि कुकी (रयान कुक, जो जून 2025 तक हेड कोच थे) और मैंने इस बारे में बात की है, और मैंने कुछ और लोगों से भी इस पर चर्चा की है। मुझे लगता है कि मेरे लिए यही सही समय है। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर मुझमें अभी बहुत कुछ देने की क्षमता है और ज़ाहिर है, आप सभी के साथ आगे बढ़ते हुए मेरा यही लक्ष्य है।"
उन्होंने आगे कहा,
"यह एक बहुत ही खास ग्रुप है। और हां, मुझे लगता है कि हमारे लिए बहुत सारे मौके हैं और मैं भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता था कि यह बात सीरीज के बीच में आए, बस इतना ही कहना है और पिछले चार सालों में मेरे और इस टीम के लिए आपने जो मेहनत की है, उसके लिए मैं आपका जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है। यह मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात रही है और मुझे ऑरेंज जर्सी पहनना बहुत पसंद है।"
नए कप्तान बास डी लीड ने स्कॉट एडवर्ड्स की जमकर की तारीफ
नीदरलैंड्स के नए कप्तान (Captain) बास डी लीड ने स्कॉट एडवर्ड्स को ट्रिब्यूट दिया और उन्हें टीम की प्रगति के लिए सराहा। डी लीड ने कहा,
"मैं खिलाड़ियों की ओर से बोलूं, तो आपने हमें पिछले कुछ वर्षों में कई शानदार मुकाबलों में नेतृत्व दिया है। और मैं हम पर विश्वास करने के लिए आपका धन्यवाद करना चाहता हूं। भले ही हममें से कुछ को खुद पर या टीम पर भरोसा न हो, लेकिन जिस तरह से आपने हमें हर मैच में, दिन-रात, योजना और उसे लागू करने के तरीके के बारे में बताया, वह खास था और इसने मुझे एक खिलाड़ी के रूप में अपनी क्षमताओं पर पहले से कहीं अधिक विश्वास दिलाया।"
यह भी पढ़ें: शाकिब अल हसन फिर बने बांग्लादेश के कप्तान, इस बड़े टूर्नामेंट में मिली टीम की कमान