वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेन्यू का किया गया ऐलान, इन 12 शहरों में 14 टीमों के बीच होंगे मुकाबले

Published - 31 Jul 2026, 02:21 PM | Updated - 31 Jul 2026, 04:16 PM

World Cup 2027 1

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) की तैयारियां का आगाज कर दिया है. अगले साल अक्टूबर-नवंबर में मार्की टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. जिम्बाब्वे, नामीबिया और साउथ अफ्रीका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी का जिम्मा मिला है. वहीं, अब आईसीसी ने वेन्यू का ऐलान कर दिया है. इन तीन देशों के 12 शहरों में वर्ल्ड कप (World Cup 2027) के मैच खेले जाने हैं.

World Cup 2027 के वेन्यू का हुआ ऐलान

World Cup 2027 3

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए 12 वेन्यू का चयन कर लिया है. करीब 24 सालों के बाद साउथ अफ्रीका में टूर्नामेंट का आयोजन होगा. दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 2003 में जिम्बाब्वे और केन्या के साथ मिलकर टूर्नामेंट की मेज़बानी की थी. जोहानिसबर्ग में हुए भव्य समारोह के दौरान दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों, जिम्बाब्वे के तीन शहरों और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी के लिए चुना है.

IPL 2027 से पहले प्रीति जिंटा ने खेला मास्टरस्ट्रोक, इस दिग्गज को सौंपी कप्तानी की जिम्मेदारी

"दक्षिण अफ्रीका में वापसी क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है": जय शाह

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने दक्षिण अफ्रीका में वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी को लेकर कहा कि यह क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंने बताया,

"24 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की दक्षिण अफ्रीका में वापसी क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. हमें पूरा विश्वास है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया एक यादगार आयोजन करेंगे, जो उस गर्मजोशी, जुनून और समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करेगा जो इस क्षेत्र को वास्तव में अनूठा बनाती है."

World Cup 2027 में 14 टीमें लेंगी हिस्सा

आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली है, जिसके लिए मेज़बान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं. जबकि अन्य की टीमों का फैसला रैंकिंग और ग्लोबल क्वालीफायर के आधार पर तय होना है. तय कट-ऑफ तारीख पर वनडे रैंकिंग की टॉप स्थान की टीमों और ग्लोबल क्वालीफायर से आने वाली टीमों का मार्की टूर्नामेंट का टिकट मिलेगा. विश्वकप में तीन चरणों में कुल 57 मैच खेले जाएंगें.

दक्षिण अफ्रीका के इन स्टेडियम में होंगे मैच

  • वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग),
  • सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन (श्वाने),
  • न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केपटाउन),
  • किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन),
  • सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबेर्हा),
  • मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन),
  • बोलैंड पार्क (पार्ल)
  • बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी)

जिम्बाब्वे के तीन शहर करेंगे मेजबानी

  • हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)
  • क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)
  • फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)

नामीबिया: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)

दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट से कट सकता है इन 5 खिलाड़ियों का नाम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Tagged:

team india australia cricket team world cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com