Venkatesh Iyer Biography (March 2026): वेंकटेश अय्यर का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Venkatesh Iyer

वेंकटेश अय्यर

भारत
भारत | बल्लेबाज

वेंकटेश अय्यर का जीवन परिचय (Venkatesh Iyer Biography In Hindi):

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक वेंकटेश अय्यर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ के मध्यम गेंदबाजी करते हैं. वेंकटेश अय्यर घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते है. 17 नवंबर 2021 को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया.

वेंकटेश अय्यर का जन्म और परिवार (Venkatesh Iyer Birth and Family):

Venkatesh Iyer's Parents Venkatesh Iyer's Parents

भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर का जन्म 25 दिसंबर 1994 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था. उनके पिता का नाम राजशेखरन अय्यर है, जो कि एक मानव संसाधन सलाहकार है. जबकि उनकी मां का नाम उषा अय्यर है, जो इंदौर के अपोलो अस्पतान में हेड नर्स के रूप में काम करती थीं. वेंकटेश की एक बहन भी है, जिसका नाम प्रिया लक्षमन राव है. जून 2024 में वेंकटेश अय्यर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्रुति रगुनाथन से शादी की.

वेंकटेश अय्यर बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Venkatesh Iyer Biography and Family Details):

वेंकटेश अय्यर का पूरा नाम वेंकटेश राजशेखरन अय्यर
वेंकटेश अय्यर का उपनाम वेंकी
वेंकटेश अय्यर का डेट ऑफ बर्थ 25 दिसंबर 1994
वेंकटेश अय्यर का जन्म स्थान इंदौर, मध्यप्रदेश, भारत
वेंकटेश अय्यर की उम्र 31 साल
वेंकटेश अय्यर की भूमिका बैटिंग ऑलराउंडर
वेंकटेश अय्यर के पिता का नाम राजशेखरन अय्यर
वेंकटेश अय्यर की माता का नाम उषा अय्यर
वेंकटेश अय्यर की बहन का नाम प्रिया लक्षमन राव
वेंकटेश अय्यर की वैवाहिक स्थिति इंगैज्ड
वेंकटेश अय्यर की मंगेतर का नाम श्रुति रगुनाथन

वेंकटेश अय्यर का लुक (Venkatesh Iyer Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग गहरे भूरे रंग
बालों का रंग काला
लंबाई 6 फुट 0 इंच
वजन 65 किलोग्राम

वेंकटेश अय्यर की शिक्षा (Venkatesh Iyer Education):

वेंकटेश अय्यर की शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पॉल हायर सीनीयर सेंकडरी स्कूल से प्राप्त की. बाद में, उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, DAV इंदौर से B.Com की डिग्री हासिल की. इसके अलावा, वेंकटेश अय्यर ने CA की भी पढ़ाई की है. वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थे.

वेंकटेश अय्यर का शुरुआती करियर (Venkatesh Iyer Early Career):

Venkatesh Iyer Venkatesh Iyer

10 साल की उम्र में, वेंकटेश अय्यर ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था और अपने क्रिकेट कौशल को निखारने के लिए इंदौर में एक क्रिकेट क्लब में दाखिला लिया. वेंकटेश ने अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया. शुरुआत में, वेंकटेश अय्यर एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर खेलते थे, लेकिन जब उन्हें एक मैच में गेंदबाजी करने का मौका मिला, तो उनकी गेंदबाजी में दिलचस्पी पैदा हुई और उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर भी ध्यान केंद्रित किया. वेंकटेश ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मध्य प्रदेश की सीनियर टीम में जगह बनाई.

वेंकटेश अय्यर का घरेलू क्रिकेट करियर (Venkatesh Iyer Domestic Cricket Career):

वेंकटेश अय्यर ने 2015 में मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया था. 25 मार्च 2015 को उन्होंने 2014-15 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया. अपने पहले मैच में उन्होंने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट झटके. उन्होंने 11 दिसंबर 2015 को सौराष्ट्र के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की. इसके बाद, वेंकटेश अय्यर ने 6 दिसंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और एक विकेट हासिल किया.

वेंकटेश अय्यर 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 155 रन के साथ मध्य प्रदेश के टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में भी जारी रखा और 133 के स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल थे. इसके अलावा, उन्होंने 6 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मैच में इंदौर के होलकर स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ 146 गेंदों में 20 चौके और 7 छक्कों की मदद से 198 रन बनाए, लेकिन वह अपने दोहरे शतक से सिर्फ 2 रन से चूक गए.

हालांकि, वेंकटेश अय्यर ने एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का लिस्ट-ए रिकॉर्ड तोड़ा, जो पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के नाम था, जिन्होंने 2013 रयोबी वन-डे कप में विक्टोरिया के खिलाफ 141 गेंदों पर 197 रन बनाए थे. उनकी इस शानदार पारी की बदौलत, मध्य प्रदेश की टीम ने 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 402 रन बनाए और उनकी टीम ने 105 रन से जीत दर्ज की.

वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर (Venkatesh Iyer IPL Career):

Venkatesh Iyer Venkatesh Iyer

वेंकटेश अय्यर को 2021 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. तब से वह केकेआर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने 20 सितंबर 2021 को अबू धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 41* रन की पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया. उन्होंने 23 सितंबर 2021 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक जड़ा. 2021 सीजन में वेंकटेश ने 10 मैच खेले और 41.11 की औसत से 370 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल किए.

2022 आईपीएल की नीलामी में, कोलकाता फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश अय्यर को 8 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था. 2022 सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 16.55 की औसत से 182 रन बनाए. आईपीएल 2023 के दौरान, उन्होंने 16 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों में 104 रन बनाकर अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा. 2023 के सीजन में वेंकटेश ने 14 मैचों में 28.86 की औसत और 145.85 के स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए. केकेआर ने 2024 आईपीएल सीजन के लिए उन्हें 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया.

आईपीएल 2024 में उन्होंने केकेआर के लिए 14 मैचों में 46.25 की औसत से 370 रन बनाए. उन्होंने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 52* रन की शानदार पारी खेलकर केकेआर को अपनी तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

वेंकटेश अय्यर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Venkatesh Iyer International Cricket Career):

Venkatesh Iyer Venkatesh Iyer

नवंबर 2021 में, वेंकटेश अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया. 17 नवंबर 2021 को वेंकटेश अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. हालांकि, मैच में वह कुछ खास नहीं कर सक् और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया. उन्होंने 19 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया. जहां उन्होंने तीनों मैच खेले और 179.24 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और दो विकेट लिए.

जून 2022 में, वेंकटेश अय्यर को आयरलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए नामित किया गया. हालांकि, उन्हें कई मौकों पर भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा. फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

वेंकटेश अय्यर का डेब्यू (Venkatesh Iyer Debut):

  • वनडे - 19 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ, पार्ल में
  • टी20I - 17 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ, जयपुर में
  • प्रथम श्रेणी - 06-09 दिसंबर 2018 को हैदराबाद के खिलाफ, इंदौर में
  • लिस्ट ए - 11 दिसंबर 2015 को सौराष्ट्र के खिलाफ. राजकोट में
  • टी20 - 25 फरवरी 2015 को रेलवे के खिलाफ, इंदौर में
  • आईपीएल - 20 सितंबर 2021 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, अबू धाबी में

वेंकटेश अय्यर का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Venkatesh Iyer Career Summary):

बैटिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
वनडे (ODI) 2 2 24 22 12.00 60.00 0 0 0 1
टी20(T20I) 9 7 133 35* 33.25 162.19 0 0 15 5
प्रथम श्रेणी (FC) 34 56 2025 174 38.20 68.38 2 16 204 45
लिस्ट ए (List A) 61 58 1744 198 37.10 102.04 4 6 130 58
टी20 (T20) 145 129 3249 104 34.56 139.08 1 19 301 131
आईपीएल (IPL) 62 56 1468 104 29.95 137.32 1 12 136 65

बॉलिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी गेंद कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
वनडे (ODI) 2 1 30 28 0 5.60
टी20(T20I) 9 4 55 75 5 15.00 8.18 2/23

प्रथम श्रेणी (FC)

34 34 1349 642 20 32.10 2.85 3/33
लिस्ट ए (List A) 61 43 1305 1225 34 36.02 5.63 4/44
टी20 (T20) 145 76 1075 1391 55 25.29 7.76 6/20
आईपीएल (IPL) 62 9 81 143 3 47.67 10.59 2/29

वेंकटेश अय्यर के रिकॉर्ड (Venkatesh Iyer Record List):

  • वेंकटेश अय्यर 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 51.66 की औसत से 155 रन के साथ मध्य प्रदेश के टॉप स्कोरर थे.
  • वह विजय हजारे ट्रॉफी में छठे या उससे निचले नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 150 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.
  • वेंकटेश के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक रन (198) बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
  • वेंकटेश अय्यर आईपीएल प्लेऑफ की लगातार 4 पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं.
  • वेंकटेश अय्यर केकेआर के लिए शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं.

वेंकटेश अय्यर की पत्नी (Venkatesh Iyer Wife):

Venkatesh Iyer's Wife Venkatesh Iyer's Wife

वेंकटेश अय्यर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्रुति रघुनाथन से शादी की है. 2 जून 2024 को वेंकटेश और श्रुति शादी के बंधन में बंध गए. पिछले साल नवंबर 2023 में उन्होंने सगाई की थी. बता दें कि, वेंकटेश अय्यर की पत्नी श्रुति रघुनाथन ने पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसे बीकॉम किया है. इसके अलावा उन्होंने एनआईएफटी इंडिया से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रुति इस समय बेंगलुरु में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं. श्रुति काफी खूबसूरत है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वेंकटेश अय्यर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

वेंकटेश अय्यर की नेटवर्थ (Venkatesh Iyer Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल के स्टार खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर के पास लगभग 25 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. उनकी कमाई का मुख्य स्रोत क्रिकेट है. उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए केकेआर से सालाना 8 करोड़ रुपये की फीस मिलती है. इसके अलावा, वह घरेलू क्रिकेट मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए अच्छी खासी कमाई करते हैं. वेंकटेश अय्यर के कार कलेक्शन में ज्यादा गाड़ियां तो नहीं है, लेकिन उनके पास Harley Davidson बाइक और Toyota Fortuner है. वेंकटेश अय्यर के पास तमिलनाडु में एक पुश्तैनी मकान है और मध्य प्रदेश में भी एक आलीशान घर है. हालांकि, इन संपत्तियों की कीमत की जानकारी नहीं उपलब्ध है.

  • कुल नेटवर्थ - 25 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - 7 करोड़ रुपये

वेंकटेश अय्यर के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Venkatesh Iyer):

  • भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर का जन्म 25 दिसंबर 1994 को इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था.
  • उन्होंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और अपने क्रिकेट कौशल को निखारने के लिए इंदौर में एक क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए.
  • वेंकटेश अय्यर बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे रहे हैं. हालांकि, उन्होंने क्रिकेट करियर के लिए अपनी CA की पढ़ाई बीच में छोड़ दी.
  • वेंकटेश अय्यर ने 25 मार्च 2015 को 2014-15 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था. उसी साल, 11 दिसंबर को अय्यर ने मध्य प्रदेश के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की.
  • 6 दिसंबर 2018 को, अय्यर ने 2018-19 रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. अपने पहले रणजी मैच में वेंकटेश ने 1/16 का आंकड़ा दर्ज किया.
  • वेंकटेश अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मैच में इंदौर के होलकर स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ 198 रन बनाए. वेंकटेश ने मध्य प्रदेश के लिए बल्लेबाजी करते हुए 146 गेंदों पर 20 चौके और सात छक्के लगाए.
  • फरवरी 2021 में, वेंकटेश अय्यर को 2021 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.
  • वेंकटेश ने 20 सितंबर 2021 को अबू धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया.
  • 2022 आईपीएल की नीलामी में, केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को 8 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था.
  • आईपीएल 2023 के दौरान, वेंकटेश अय्यर ने 16 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों में 104 रन बनाकर अपना पहला आईपीएल शतक बनाया और केकेआर के लिए शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बने.
  • वेंकटेश अय्यर ने 17 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया और 19 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया.
  • वह सौरव गांगुली और एलिस्टर कुक के बहुत बड़े प्रशंसक हैं.
  • वेंकटेश अय्यर को ट्रैवल करना काफी ज्यादा पसंद है.
  • वेंकटेश अय्यर को वेंकी के नाम से भी जाना जाता है.

वेंकटेश अय्यर की पिछली 10 पारियां (Venkatesh Iyer last 10 Innings):

मैच रन प्रारूप तारीख
मध्य प्रदेश बनाम जम्मू और कश्मीर 22 & 17 प्रथम श्रेणी 06 फरवरी 2026
मध्य प्रदेश बनाम महाराष्ट्र 39 & 60 प्रथम श्रेणी 29 जनवरी 2026
मध्य प्रदेश बनाम कर्नाटक 87 & 1 प्रथम श्रेणी 22 जनवरी 2026
मध्य प्रदेश बनाम पंजाब 0 लिस्ट ए 13 जनवरी 2026
मध्य प्रदेश बनाम कर्नाटक 65* लिस्ट ए 08 जनवरी 2026
मध्य प्रदेश बनाम झारखंड 9 लिस्ट ए 06 जनवरी 2026
मध्य प्रदेश बनाम पुडुचेरी 12 लिस्ट ए 03 जनवरी 2026
मध्य प्रदेश बनाम त्रिपुरा 16 लिस्ट ए 31 दिसंबर 2025
मध्य प्रदेश बनाम केरल 8 लिस्ट ए 29 दिसंबर 2025
मध्य प्रदेश बनाम तमिलनाडु 32 लिस्ट ए 26 दिसंबर 2025

हमें आशा है कि आपको वेंकटेश अय्यर का जीवन परिचय (Venkatesh Iyer Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
2 2 24 40 0 22 12 60 0 0 0 1
9 7 133 82 3 35 33.25 162.19 0 0 15 5
145 129 3249 2336 35 104 34.56 139.08 1 19 301 131
61 58 1744 1709 11 198 37.1 102.04 4 6 130 58
34 56 2025 2961 3 174 38.2 68.38 2 16 204 45
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
2 1 28 5 0 0 5.6 0
9 4 75 9.1 5 15 8.18 2/23 0
145 76 1391 179.1 55 25.29 7.76 6/20 1
61 43 1225 217.3 34 36.02 5.63 4/44 0
34 34 642 224.5 20 32.1 2.85 3/33 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

वेंकटेश अय्यर खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com