IPL 2027 में अपनी IPL टीम से नहीं खेलना चाहेंगे ये 4 बड़े खिलाड़ी, फ्रेंचाइजियों से खुद कहेंगे कर दो हमें रिलीज

Published - 10 May 2026, 02:31 AM | Updated - 10 May 2026, 02:38 AM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जबरदस्त मोड़ पर है, लेकिन अभी से ही अगले सीजन यानी IPL 2027 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी कुछ ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्हें उम्मीदों के मुताबिक मौका नहीं मिला है।

खराब फॉर्म, टीम कॉम्बिनेशन में फिट न बैठना या प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के कारण ये खिलाड़ी अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी में घुटन महसूस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ये 4 दिग्गज खिलाड़ी खुद ही रिलीज होने की मांग कर सकते हैं।

पृथ्वी शॉ और वेंकटेश अय्यर को अब तक पर्याप्त मौका नहीं

ISHANT SHARMA

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए IPL 2026 किसी काफी गम भरा रहा है, इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राईस पर खरीदा था।

पिछले कुछ समय से शॉ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन इस सीजन में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

टीम मैनेजमेंट द्वारा उन पर भरोसा कम होने के कारण शॉ अब नई शुरुआत करना चाहेंगे। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए कभी मैच विनर रहे वेंकटेश अय्यर की स्थिति भी कुछ वैसी ही है, अय्यर इस साल आरसीबी में हैं।

टीम में कई ऑलराउंड विकल्प होने की वजह से वेंकटेश का रोल सीमित हो गया है, जिससे वे खुश नहीं हैं। जबकि इस सीजन वेंकटेश को ज्यादा मौका भी नहीं दिया गया है, सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला है।

क्या RCB मैच में उतरेंगे Hardik Pandya और Suryakumar Yadav? दोनों दिग्गजों को लेकर आ गई ताजा अपडेट

ईशांत शर्मा और आर साई किशोर

अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा फिलहाल गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, लेकिन टीम में युवा तेज गेंदबाजों के आने से उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।

IPL 2026 में वे ज्यादातर समय डगआउट में ही नजर आए हैं। करियर के आखिरी पड़ाव पर ईशांत ऐसी टीम की तलाश में होंगे जहाँ उन्हें नियमित रूप से गेंदबाजी का मौका मिले, हालांकि अगले साल उन्हें शायद कोई खरीददार भी ना मिले ये भी संभीवना जताई जा रही है।

वहीं, आर साई किशोर जो एक बेहतरीन बाएं हाथ के स्पिनर हैं, गुजरात टाइटंस में राशिद खान और मानव सुथार जैसे दिग्गजों के होने के कारण हाशिए पर चले गए हैं। पिछले सीजन के शानदार प्रदर्शन के बावजूद 2026 में उन्हें नजरअंदाज किया गया है, जो उनकी नाराजगी का कारण बन सकता है।

RR vs GT: राशिद खान के आगे धराशाई Rajasthan Royals, गुजरात टाइटंस 77 रनों से जीती मैच

IPL फ्रेंचाइजियों की क्या होगी रणनीति?

IPL 2027 से पहले होने वाले रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया में इन चारों खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर रह सकता है। खिलाड़ी जानते हैं कि अगर वे अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहते हैं, तो उनका करियर बेंच पर बैठकर खत्म हो सकता है।

ऐसे में IPL के अगले सीजन में ये खिलाड़ी नीलामी में उतरकर किसी ऐसी टीम में जाना चाहेंगे जो उनकी काबिलियत का सही इस्तेमाल कर सके। फ्रेंचाइजी भी पर्स वैल्यू बचाने के लिए इन महंगे खिलाड़ियों को रिलीज करने पर विचार कर सकती है, जिससे दोनों पक्षों के लिए सामान्य परिस्थिति बन सके।

क्रिकेट के इस सबसे बड़े मंच पर प्रदर्शन से ही नेशनल टीम में जगह बनती है। यदि खिलाड़ी को मैदान पर उतरने का मौका ही नहीं मिलेगा, तो वह टीम बदलने का फैसला जरूर करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2027 के रिटेंशन लिस्ट में इन नामों पर क्या फैसला लिया जाता है।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

गुजरात टाइटंस

सात करोड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com