क्या RCB मैच में उतरेंगे Hardik Pandya और Suryakumar Yadav? दोनों दिग्गजों को लेकर आ गई ताजा अपडेट

Published - 09 May 2026, 09:26 PM | Updated - 09 May 2026, 09:54 PM

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले से पहले फैंस के लिए एक बड़ी राहत और एक सस्पेंस वाली खबर सामने आई है।

स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है, वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर अभी भी संशय बरकरार है, जिससे रायपुर में होने वाले इस मैच का रोमांच दोगुना हो गया है।

सूर्यकुमार यादव उपलब्ध होंगे

Suryakumar

मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव कल के मैच के लिए उपलब्ध हैं। हाल ही में पिता बनने के बाद सूर्या की उपलब्धता पर सवालिया निशान लगा था और मैनेजमेंट ने फैसला उन पर ही छोड़ दिया था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या ने फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया है कि वह टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। उनकी वापसी मुंबई के मध्यक्रम को वह मजबूती देगी जिसकी टीम को आरसीबी के खिलाफ सख्त जरूरत है।

पाकिस्तान टीम में Rohit Sharma-Shubman Gill समेत कई भारतीय खिलाड़ियों का नाम, जानें पूरा मामला

Hardik Pandya की फिटनेस पर सस्पेंस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर स्थिति अभी भी पूरी तरह साफ नहीं है। कमर में जकड़न के कारण पिछला मैच मिस करने वाले हार्दिक रायपुर तो पहुंच गए हैं, लेकिन मैच फिट होने के लिए उन्हें आज एक कड़े फिटनेस असेसमेंट से गुजरना होगा।

वह आज टीम के साथ अभ्यास सत्र में भी हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ उनके खेलने पर अंतिम फैसला मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा। अगर वह नहीं खेलते हैं, तो एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

AMO vs BOS Today Match Prediction, Match 15- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और एक्सपर्ट एनालिसिस

प्लेऑफ की रेस मुंबई इंडियंस कहां हैं?

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस इस समय 10 मैचों में केवल 3 जीत के साथ नौवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। आरसीबी के खिलाफ यह मैच उनके लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने का आखिरी मौका है।

आरसीबी की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और पिछले मैच में मुंबई को 18 रनों से हरा चुकी है। ऐसे में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और सूर्या जैसे सीनियर खिलाड़ियों का मैदान पर होना मुंबई के लिए बहुत जरूरी है जिससे टीम को हौसला मिलते रहे।

मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है। सूर्या की वापसी ने बल्लेबाजी का विकल्प बढ़ाया है, लेकिन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गेंदबाजी और नेतृत्व की कमी टीम को खल सकती है। अब देखना होगा कि क्या हार्दिक फिटनेस टेस्ट पास कर मैदान पर वापसी कर पाते हैं या नहीं।

Tagged:

Suryakumar Yadav hardik pandya Mumbai Indians MI vs RCB IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

युवराज सिंह (2007 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ)

हार्दिक पांड्या
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com