पाकिस्तान टीम में Rohit Sharma-Shubman Gill समेत कई भारतीय खिलाड़ियों का नाम, जानें पूरा मामला

Published - 09 May 2026, 04:49 PM | Updated - 09 May 2026, 05:01 PM

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों को लेकर फैंस हमेशा काफी उत्साहित रहते हैं। लेकिन इस बार बांग्लादेश और पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान ऐसा मामला सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया।

मैच के प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन दिखाई गई, लेकिन उसमें भारतीय खिलाड़ियों के नाम नजर आने लगे। सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) के नाम को लेकर हुई। इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।

प्रसारण के दौरान हुई बड़ी गलती, Rohit Sharma बने कप्तान

Rohit Sharma Shubman Gill In Pakistan Team

दरअसल बांग्लादेश और पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान ब्रॉडकास्ट टीम ने पाकिस्तान की टीम दिखाने के लिए एक ग्राफिक तैयार किया था। लेकिन इसी दौरान तकनीकी या प्रोडक्शन टीम की गलती से भारतीय खिलाड़ियों के नाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगे।

रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पाकिस्तान टीम का कप्तान दिखाया गया, जबकि शुभमन गिल (Shubman Gill) को ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में दिखाया गया।

इतना ही नहीं, कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी ग्राफिक्स में नजर आए। यह गलती कुछ सेकंड तक टीवी स्क्रीन पर दिखाई दी, लेकिन तब तक फैंस ने उसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। देखते ही देखते यह मामला वायरल हो गया।

MI Playing XI: RCB के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI OUT, रोहित, रिकेल्टन, जैक्स, सूर्या, तिलक......

सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे

जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, क्रिकेट फैंस ने मजेदार मीम्स और प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तान टीम में भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है। वहीं कुछ लोगों ने इसे ब्रॉडकास्ट टीम की लापरवाही बताया।

फैंस खासतौर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम देखकर हैरान रह गए। क्योंकि दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य हैं और पाकिस्तान टीम के साथ उनका कोई संबंध नहीं है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मजाक में कहा कि शायद गलती से भारत और पाकिस्तान की टीम लिस्ट आपस में बदल गई। इस गलती के बाद कई लोगों ने लिखा पाकिस्तान की पूरी ब्रॉडकास्ट टीम ही जोकर हैं।

CSK Playing XI: लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-11 फाइनल, Dhoni की वापसी! ये खिलाड़ी बाहर

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी गलतियां

क्रिकेट मैचों के दौरान ब्रॉडकास्ट ग्राफिक्स में गलतियां होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई मैचों में खिलाड़ियों की फोटो, नाम या आंकड़े गलत दिखाए जा चुके हैं। हालांकि भारत और पाकिस्तान जैसे बड़े क्रिकेट देशों के खिलाड़ियों के नाम एक साथ दिखने की वजह से यह मामला ज्यादा चर्चा में आ गया।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिलहाल दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में गिने जाते हैं, जबकि शुभमन गिल (Shubman Gill) भारतीय टीम के भविष्य के स्टार के साथ टीम इंडिया के वनडे टीम के कप्तान भी हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों का नाम पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ना फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था।

इस घटना के बाद ब्रॉडकास्ट टीम की काफी आलोचना भी हुई। फैंस का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस तरह की गलतियां प्रोफेशनलिज्म पर सवाल खड़े करती हैं। हालांकि यह साफ हो गया कि यह सिर्फ तकनीकी गलती थी और इसका वास्तविक टीम चयन से कोई लेना-देना नहीं था।

Tagged:

shubman gill Rohit Sharma Pakistan-Bangladesh test
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

शुभमन गिल

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com