MI Playing XI: RCB के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI OUT, रोहित, रिकेल्टन, जैक्स, सूर्या, तिलक......

Published - 09 May 2026, 03:30 PM | Updated - 09 May 2026, 03:42 PM

MI Playing XI

MI Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस आमना-सामना होगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि इस साल आरसीबी का दूसरा घरेलू मैदान है। वहीं, आईपीएल 2026 में यह एमआई और आरसीबी की दूसरी भिड़ंत हैं, जो कि काफी रोमांचक हो सकती है।

इस मैच के लिए मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) का खुलासा हो गया है, जिसमें रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा समेत ये 11 खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आरसीबी के खिलाफ कैसी होगी एमआई की अंतिम एकादश और कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर।

रोहित, रियान, नमन होंगे टॉप थ्री

मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन करते नजर आने वाले हैं। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को 143 रन की धमाकेदार शुरुआत दी थी। अब आरसीबी (MI Playing XI) के खिलाफ भी इन दोनों इन फॉर्म बल्लेबाजों से पिछली पारी को दोहराने की उम्मीद होगी।

नंबर तीन पर नमनधीर को भेजा जा सकता है, जिन्होंने मौजूदा सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। नमन ने पिछले मैच में 12 गेंदों पर 23 रन की नाबाद पारी खेली थी, जो कि एलएसजी के खिलाफ आई थी। लेकिन उस मैच में वह पांचवें नंबर पर आए थे, मगर आरसीबी के खिलाफ नंबर तीन पर उतारा जा सकता है।

हार्दिक पंड्या से टीम हुई मजबूत

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेल थे। पीठ में खिंचाव के कारण पिछला मैच उनको मिस करना पड़ा था, लेकिन आरसीबी (MI Playing XI) के खिलाफ उनकी वापसी हो सकती है और वह बतौर कप्तान खेलते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक फिट हो चुके हैं।

वहीं, मैच में नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव और पांचवें पर तिलक वर्मा को बैटिंग के लिए भेजा सकता है। विल जैक्स और हार्दिक पंड्या के कंधों पर पारी को शानदार फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी। जबकि कॉर्बिन बॉश भी निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं और ऐसा उन्होंने पिछले सीजन करके भी दिखाया था।

MI vs RCB Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल

MI Playing XI: ये हो सकता है गेंदबाजी विभाग

आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। लेकिन इस बार एमआई पलटन पुरानी गलतियों से सबक लेकर उनको दोहराने से बचना चाहेगी। फास्ट बॉलिंग में कप्तान हार्दिक पंड्या, कॉर्बिन बॉश और जसप्रीत बुमराह रहने वाले हैं तो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अश्विनी कुमार को प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) में शामिल किया जा सकता है।

वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट में एएम गजनफर, रघु शर्मा और विल जैक्स मौजूद हैं, जो कि अपनी फिरकी से बेंगलुरु के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। रघु और गजनफर को रायपुर की पिच से मदद मिल सकती है, क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी फ्लाइट देकर विकेट चटकाने की कोशिश करते हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर- अश्विनी कुमार

RCB vs MI Today Match Prediction, Match 54- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Tagged:

Rohit Sharma Mumbai Indians MI Playing XI Royal Challengers Bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com