वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 3 दिन बाद ही वीरेंद्र सहवाग को किया गलत साबित, अब बोलने से पहले 100 बार सोचेंगे पूर्व क्रिकेटर

Published - 29 Apr 2025, 07:48 AM

ipl 2025 virender sehwag on vaibhav suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में बीती रात (28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली। उन्होंने आईपीएल के अपने तीसरे मैच में ही सेंचुरी लगा दी है। युवा बल्लेबाज ने अपनी इस पारी से वीरेंद्र सहवाग को गलत साबित कर दिया है। महज तीन दिन के अदंर ही वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग को अपने बल्ले से जवाब दे दिया है।

Vaibhav Suryavanshi ने खेली शतकीय पारी

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शतकीय पारी खेली। खास बात ये ही खिलाड़ी ने इसी साल आईपीएल में डेब्यू किया है और अपने तीसरे मैच में ही उन्होंने सेंचुरी लगा दी है। वैभव ने 265 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस दौरान उन्होंने 38 गेंदों ने 101 रनों की पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। सलामी बल्लेबाज ने यशस्वी जायसवाल के साथ 166 रनों की साझेदारी भी की है।

Vaibhav Suryavanshi ने दिया वीरेंद्र सहवाग को दिया जवाब

ipl 2025 virender sehwag on vaibhav suryavanshi (1)

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में डेब्यू का मौका मिला था। उस मैच में उन्होंने पहली ही गेंद पर गगनचुंभी छक्का लगा दिया था। डेब्यू मैच की पहली गेंद पर लगाए शॉट की दिग्गजों ने काफी तारीफ की थी। उन्होंने उस मैच में 34 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्हें आरसीबी के खिलाफ भी प्लेइंग-11 में मौका मिला था। तब विरोधी टीम के होम ग्राउंड पर वो 16 रन पर ही पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद क्रिकबज के एक शो पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि

'अगर वो इस आईपीएल से खुश हैं और सोच रहा है कि अब करोड़पति हैं, उनका डेब्यू शानदार रहा, उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया, तो शायद फिर वो अगले साल खेलते नहीं दिख पाएंगे।'

विराट कोहली ने सीख लेने की दी थी सलाह

वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को विराट कोहली से सीख लेने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हे 20 सालों तक आईपीएल खेलने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि

'उसे विराट कोहली की तरह 20 साल तक आईपीएल खेलने का लक्ष्य रखना चाहिए। कोहली ने 18 साल की उम्र में आईपीएल खेलना शुरू किया था और 18 सीजन खेले हैं। उन्होंने जो हज़ारों रन बनाए हैं, उनके शतकों की संख्या देखिए। यही लक्ष्य होना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आप अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद स्टार बन गए हैं, तो हो सकता है कि हम आपको आने वाले सालों में न देखें।'

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का बल्ले से तूफान देख रोहित शर्मा भी रह गए दंग, 'बेबी बॉस' के लिए किया खास पोस्ट

Tagged:

RR vs GT virendra sehwag IPL 2025 Vaibhav Suryavanshi
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com