वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ ऐसा हादसा, खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक रह गए सन्न, देखें Video

Published - 07 Jul 2026, 09:01 AM | Updated - 07 Jul 2026, 09:29 AM

Vaibhav Sooryavanshi 43

Big incident with Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी अपने पहले मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। वैभव ने 10 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 14 रनों की पारी खेली थी और विल जैक्स का शिकार बने थे। अब इस खिलाड़ी के तीसरे टी20 में नजर आने की उम्मीद है, जो 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा।

फैंस को उम्मीद होगी कि इस मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपनी तूफानी बल्लेबाजी का जलवा दिखाकर एंटरटेन करें और भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाएं। तीसरे टी20 मुकाबले में अच्छा करने के लिए वैभव नेट्स में बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास करते नजर आए। इस बीच उनके साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसने सभी को चिंता में डाल दिया और यह सवाल भी उठने लगा कि क्या 15 वर्षीय खिलाड़ी नॉटिंघम में खेलते नजर आएगा या नहीं।

नॉटिंघम में Vaibhav Sooryavanshi के साथ बड़ा हादसा

Vaibhav Sooryavanshi 44

इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले सोमवार को टीम इंडिया ने अभ्यास किया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आए। वैभव थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु का सामना कर रहे थे, तभी एक गेंद पर पुल शॉट खेलने से चूक गए और बॉल पेट और छाती के बीच के हिस्से में लगी।

थ्रो डाउन के कारण गेंद की रफ़्तार काफी ज्यादा रहती है। इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) दर्द से कराहते नजर आए। इसके बाद, उस जगह पर हाथ लगाया और फिर नीचे बैठ गए। दर्द से बुरी तरह तड़प रहे वैभव के पास रघु ने जाकर उनका हाल पूछा लेकिन यह युवा खिलाड़ी काफी ज्यादा दर्द में दिखा।

बीच में ही छोड़ा बल्लेबाजी अभ्यास, फिजियो से लिया ट्रीटमेंट

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को काफी ज्यादा दर्द था। इसी वजह से उन्होंने अपना बल्लेबाजी अभ्यास बीच में ही छोड़ दिया और नेट्स से बाहर चले गए। इसके बाद, उन्हें फिजियो ने उनकी चोट का जायजा लिया और ट्रीटमेंट भी किया। राहत की बात रही कि कुछ मिनट बाद ही वैभव वापस अभ्यास के लिए आ गए और अपने ही अंदाज में बिना किसी परेशानी के खेलते नजर आए।

उन्होंने अपना पूरा अभ्यास किया। इससे संकेत मिलता है कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वो पूरी तरह फिट हैं। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वैभव के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजर

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भले ही छाप न छोड़ पाए हों लेकिन उनसे इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में बड़ी पारी की आस होगी। अगर वैभव का बल्ला चला तो काफी हद तक उम्मीद है कि भारत बड़ा स्कोर बना सकता है या विशाल लक्ष्य तक पहुंच सकता है। इस मुकाबले में हार मिली तो टीम इंडिया के साथ से सीरीज जीतने का मौका निकल जाएगा। शुरूआती दो मैचों के बाद इंग्लैंड 1-0 से आगे है।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, सीधे तौर पर गौतम गंभीर को बताया वापसी ना होने का जिम्मेदार

Tagged:

team india Vaibhav Sooryavanshi ENG vs IND T20I Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com