क्रिकेट जगत में पसरा मातम, लाइव मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी का हुआ निधन
Table of Contents
Batter died during live cricket match: क्रिकेट का खेल फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है। भारत में तो इसे धर्म माना जाता है और स्टार खिलाड़ियों को लेकर अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। हालांकि, कई बार यह खेल खुशियों के बजाय मातम का कारण बन जाता है। अपनी टीमों के हारने पर दुख होना अलग बात है लेकिन जब किसी क्रिकेटर का आकस्मिक निधन होता है तो फिर बड़ा झटका लगता है।
अगर क्रिकेटर की जान लाइव मैच (Match) के दौरान चली जाए तो फिर मातम की स्थिति बन जाती है। पिछले कुछ सालों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जब खिलाड़ी की जान मैच खेलते हुए गई। ऐसा ही एक मामला अब बेरुवाला से सामने आया है, जो श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत के कलुतारा जिले में स्थित एक बड़ा शहर है।
फ्रेंडली Match के दौरान बल्लेबाज का हुआ निधन

बेलुवरा में आयोजित फ्रेंडली मैच (Match) के दौरान एक 46 वर्षीय बल्लेबाज की मौत हो गई। रविवार को बेरुवाला में ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित मैच में बल्लेबाज अपने छोर से दूसरे छोर पर साथी खिलाड़ी के पास आ रहा था लेकिन तभी अचानक अपना संतुलन खोकर गिर गया।
यह देखकर मैदान में मौजूद खिलाड़ियों के साथ-साथ बाहर बैठे प्लेयर्स भी मैदान पर आ गए। इसके बाद, उस खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हार्ट अटैक से मौत की आशंका
लाइव मैच (Match) के दौरान जान गंवाने वाले बल्लेबाज का नाम जुल्फिकार है। इसकी जानकरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप के स्कोरकार्ड से मिली। जब जुल्फिकार के साथ हादसा हुआ, उस समय मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग हो रही थी और फुटेज में उन्हें इस चौंकाने वाली घटना से पहले तीन गेंदों पर छह रन बनाते हुए देखा गया। जब खेल अचानक रुका, तब स्कोर 3.4 ओवर में 37/5 था।
Heartbreaking tragedy in Beruwala. Sri Lanka 🇱🇰
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) July 5, 2026
A young cricketer collapsed and passed away while batting during a school old boys’ association cricket carnival today. He was on 6* off 3 balls when he suffered a suspected heart attack. The tournament has been suspended. pic.twitter.com/tUvjzbWuwH
जुल्फिकार की जान जाने के पीछे का असली कारण सामने नहीं आया है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शायद उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
बीच मैच जुल्फिकार के निधन के बाद टूर्नामेंट को किया गया सस्पेंड
मैच (Match) के दौरान बल्लेबाज की जान जाने वाली घटना के बाद, आयोजकों ने टूर्नामेंट को निलंबित करने का फैसला किया। खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक इस अचानक हुई घटना से सदमे में थे और उन्हें काफी धक्का लगा है।
यह भी पढ़ें: Women's T20WC 2026 Prize Money: ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने जीते करोड़ों, भारत को मिला इतना इनाम