भारत का वो क्रिकेटर जो इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार भी नहीं हुआ 0 पर आउट, आज तक कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published - 06 Jul 2026, 03:59 PM | Updated - 06 Jul 2026, 04:54 PM

India 43

Indian player never scored duck: भारत का क्रिकेट इतिहास काफी ज्यादा पुराना रहा है। इस दौरान एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हुए हैं। इन बल्लेबाजों ने खूब कामयाबी हासिल की और ढेर सारे रिकॉर्ड भी बनाए। सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को दो सबसे बड़े बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। सचिन ने जहां सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, गावस्कर टेस्ट में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे।

इनके बाद, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह भी आए। फिर विराट कोहली का दौर शुरू हुआ। कोहली रन मशीन बनकर उभरे और वनडे में सबसे ज्यादा शतक बना चुके हैं। हालांकि, ये सभी कभी न कभी अपने इंटरनेशनल करियर में डक यानी 0 पर आउट हुए। लेकिन हम आपको एक ऐसे भारतीय (Indian) दिग्गज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कभी शून्य पर आउट नहीं हुए।

India का यह खिलाड़ी इंटरनेशनल करियर में कभी डक पर नहीं हुआ आउट

India 44

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो भारत (India) के मध्यक्रम के बल्लेबाज बृजेश पटेल हैं। इस खिलाड़ी ने 1974 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और 1979 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। बृजेश ने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया और 31 मैच खेले। दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने 1215 रन बनाए। लेकिन कभी शून्य यानी डक पर नहीं आउट हुए।

ब्रजेश का टेस्ट में भारत के लिए प्रदर्शन

भारत (India) के लिए ब्रजेश पटेल ने सबसे पहले टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया और उनका पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। वहीं, बृजेश ने अंतिम मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला। अपने टेस्ट करियर में बृजेश ने 21 मैच खेले और 38 पारियों में 29.45 की औसत से 972 रन बनाए। इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े। इस खिलाड़ी ने टेस्ट करियर में कई बार सिंगल डिजिट स्कोर बनाया, लेकिन कभी डक पर आउट नहीं हुए।

वनडे में टीम इंडिया का लिए बृजेश पटेल का परफॉरमेंस

बृजेश पटेल का भारतीय टीम के लिए वनडे में लगभग पांच साल का करियर रहा लेकिन उन्होंने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले। बृजेश ने अपना डेब्यू वनडे इंग्लैंड और अंतिम मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने 10 मैचों की 9 पारियों में 30.37 की औसत से 243 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है।

यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बेटे ने खेली करियर की सबसे बड़ी पारी, तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पिता का सिर गर्व से किया ऊंचा

Tagged:

team india Brijesh Patel
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com