IND vs ENG 3rd T20I: इस वजह से रद्द हो जायेगा तीसरा टी20 मैच, टीम इंडिया नहीं खोल पाएगी जीत का खाता!

Published - 06 Jul 2026, 02:25 PM | Updated - 06 Jul 2026, 03:20 PM

IND Vs ENG 8

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 विकेट के अंतर से जीत लिया था.

अब IND vs ENG टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट बिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहेगा, यही जानकारी हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में देंगे.

IND vs ENG मैच के दौरान बारिश की संभवना

IND Vs ENG

एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) तीसरे टी20 की सुबह के समय बादल छाए रहेंगे. इसके बाद कुछ देर के लिए सूरज निकलेगा, लेकिन बादल फिर घिर आएंगे. शाम के समय हवा चलने का अनुमान है. बारिश की संभावना पूरे दिन में 16 प्रतिशत है यानी मैच में खलल पड़ना तय है.

मंगलवार के दिन नॉटिंघम में 19 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी. वहीं 63% की नमी रहेगी. कुल मिलाकर देखा जाए तो मैच वाले दिन बारिश की संभावना बताई जा रही है. ऐसे में बारिश के चलते यह मुकाबला रद्द भी हो सकता है.

हर हाल में मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगा भारत

अगर यह मुकबला होता है, तो टीम इंडिया हर हाल में इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी और 3 मैचों बाद सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड की निगाहें सीरीज में 2-0 की लीड लेने पर होगी.

भारत इस मुकाबले में रवि बिश्नोई को बाहर का रास्ता दिखा सकता है और उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका दे सकता है. वहीं इंग्लैंड टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतर सकती है.

IND vs ENG दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ की शादी टूटी, गर्लफ्रेंड ने चीट करते हुए पकड़ा, सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com