टीम से ड्रॉप किए जाने पर भड़के संजू सैमसन, कोच गौतम गंभीर से तीखी बहसबाजी का वीडियो वायरल

Published - 06 Jul 2026, 03:58 PM

Sanju Samson 1

Sanju Samson: इस साल फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया चैंपियन बनी तो सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन की हुई। इस खिलाड़ी ने जबरदस्त कमबैक करते हुए आखिरी के मैचों में कई कमाल की पारियां खेली, जिनकी वजह से भारत लगातार दूसरी बार टाइटल अपने नाम करने में कामयाब रहा। शानदार प्रदर्शन के दम पर संजू ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।

आईपीएल 2026 में भी संजू सैमसन (Sanju Samson) का अच्छा प्रदर्शन रहा और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दो शतक भी जड़े। लगा कि जैसे अब कुछ समय के लिए संजू की जगह प्लेइंग XI में पक्की हो गई, लेकिन यह बात गलत साबित हुई। टीम मैनेजमेंट ने संजू को सिर्फ तीन पारियों का मौका दिया और फिर उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया।

Sanju Samson को वैभव सूर्यवंशी की वजह से किया गया ड्रॉप

Sanju Samson 2

चयनकर्ताओं ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया। वैभव ने हालिया आईपीएल सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। उनके चयन के बाद से ही वैभव के डेब्यू की डिमांड हो रही थी लेकिन आयरलैंड टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन (Sanju Samson) को ही मौका मिला।

हालांकि, इन तीन मुकाबलों में संजू सैमसन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और एक डक के साथ 6 रन ही बना पाए। मैनचेस्टर टी20 में टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को बाहर बैठाया और 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

गंभीर-सैमसन के बीच तीखी बातचीत का वीडियो वायरल

हालांकि, संजू सैमसन (Sanju Samson) को बाहर किए जाने से सोशल मीडिया पर नाराजगी भी देखने को मिली। वहीं, अब उनका और हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच काफी तीखी एनिमेटेड बातचीत होती दिख रही है।

यह वीडियो भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 से पहले टॉस के बाद और मैच शुरू होने से पहले का है। बातचीत की कोई ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं थी लेकिन देखकर लग रहा है कि शायद सैमसन को गंभीर कुछ समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

तीसरे टी20 में भी संजू सैमसन के खेलने की उम्मीद कम

अपने डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी भी खास कमाल नहीं दिखा पाए और 10 गेंदों में दो छक्कों की बदौलत 14 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद उनकी वापसी 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेले जाने वाले टी20 मैच में हो सकती है लेकिन संभावना कम ही नजर आती है। अगर रोटेशन पॉलिसी नहीं हुई तो फिर एक मैच के बाद ही वैभव को ड्रॉप किया जाना मुश्किल लगता है।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd T20I: इस वजह से रद्द हो जायेगा तीसरा टी20 मैच, टीम इंडिया नहीं खोल पाएगी जीत का खाता!

Tagged:

team india Gautam Gambhir Sanju Samson IND vs ENG T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com