FIFA World Cup के स्टार ने क्रिकेट में मचाया तहलका, ICC टूर्नामेंट में रचा इतिहास

Published - 06 Jul 2026, 12:03 PM | Updated - 06 Jul 2026, 01:02 PM

ICC 2

Ellyse Perry's historical achievement in ICC Tournaments: आमतौर पर ज्यादातर खिलाड़ी बचपन से जो खेल खेलते आते हैं, उसी में माहिर होते हैं और बड़े होने पर उसी में अपना करियर भी बनाते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी की बात कुछ और ही है। पेरी ने पहले फुटबॉल में अपना करियर बनाने की ठानी और उसी में आगे बढ़ने का फैसला किया लेकिन किस्मत ऐसी रही कि बाद में उन्होंने क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ने का फैसला किया और एक के बाद कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की।

एलिस पेरी एकमात्र ऐसी क्रिकेटर हैं, जो फीफा वर्ल्ड कप में भी खेल चुकी हैं। उन्होंने जिस साल अपना इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, उसी साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भी शुरुआत की थी। इस खिलाड़ी ने कुछ सालों बाद पूरी तरह से क्रिकेट में अपना ध्यान लगाया और ICC टूर्नामेंट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो आने वाले समय में तोड़ना बेहद मुश्किल होगा।

सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने के मामले में एलिस पेरी का बड़ा कारनामा

ICC 3

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ख़िताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। फाइनल में सोफी मॉलीन्यूक्स की कप्तानी वाली टीम ने मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट में एलिस पेरी ने भी हिस्सा लिया। इस तरह पेरी अब सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाली क्रिकेटर बन गई हैं।

पेरी ने अब तक 9 बार ICC टूर्नामेंट जीतने का कारनामा किया है। इस दौरान दो बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहीं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सात बार महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के दौरान पेरी भी मौजूद रहीं। इस तरह दोनों को मिलाकर सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीत में शामिल रहीं।

2011 में फीफा महिला वर्ल्ड कप का रह चुकी हैं हिस्सा

एलिस पेरी का जलवा सिर्फ ICC टूर्नामेंट तक ही नहीं सीमित है, उन्होंने फुटबॉल वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया है। पेरी ने 2011 में आयोजित हुए फीफा महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम की तरफ से हिस्सा लिया था। क्वार्टर फाइनल में स्वीडन के खिलाफ उन्होंने एक गोल भी दागा था।

हालांकि, 2014 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने क्रिकेट में पूर्ण रूप से अपना करियर बनाने को चुना और ऑस्ट्रेलिया की कामयाबी में अहम भूमिका निभाई।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसा रहा पेरी का प्रदर्शन

इंग्लैंड में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में एलिस पेरी ने ऑलराउंड परफॉरमेंस किया और ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। पेरी ने बल्लेबाजी में 49.50 की औसत से 198 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां भी आईं। वहीं, गेंदबाजी में सिर्फ 3 पारियों में योगदान देते हुए 5 ओवर में 4 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में पसरा मातम, लाइव मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी का हुआ निधन

Tagged:

Ellyse Perry Australia Women Cricket Team ICC tournaments Fifa World Cup
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com