मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, सीधे तौर पर गौतम गंभीर को बताया वापसी ना होने का जिम्मेदार
Table of Contents
Mohammed Shami: तेज गेंदबाज मोहम्मद दो साल पहले तक जसप्रीत बुमराह के टेस्ट और वनडे में जोड़ीदार हुआ करते थे लेकिन फिर वो इंजर्ड हो गए। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शमी ने सर्जरी कराई और लंबे समय तक बाहर रहे। लगा कि उनका करियर खत्म हो जाएगा लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी वापसी हुई और फिर इस टूर्नामेंट में भी खेले।
हालांकि, इसके बाद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई और अब तक उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला है। बीच में कई बार संभावना जताई गई कि शमी की वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने फिटनेस का हवाला दिया। हालांकि, शमी की वापसी क्यों नहीं रही, अब इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
Mohammed Shami की वापसी में गौतम गंभीर बन रहे बाधा

व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के पास तेज गेंदबाजों के कई विकल्प हैं लेकिन टेस्ट में अभी भी माथापच्ची चल रही है। इसी वजह से अभी भी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की टेस्ट में वापसी की मांग उठती है लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हेड कोच गौतम गंभीर उनकी वापसी के पक्ष में नहीं हैं।
मोहम्मद शमी को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट में मतभेद
रिपोर्ट में बताया गया कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की टेस्ट में वापसी को लेकर टीम इंडिया के मैनेजमेंट में अलग-अलग राय है। चयन समिति के कुछ सदस्य अभी भी सबसे लंबे फॉर्मेट में शमी के अनुभव को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण मानते हैं। लेकिन हेड कोच की राय अलग है।
यह भी बताया गया कि मोहम्मद शमी भी खुद मानते हैं कि उनकी वापसी गौतम गंभीर की वजह से ही नहीं हो रही है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और इस मामले पर BCCI, गंभीर या शमी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
टेस्ट में शमी का शानदार रिकॉर्ड
मोहम्मद शमी टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए कई साल तक गेंदबाजी की अहम कड़ी रहे। उन्होंने 2013 में अपने टेस्ट डेब्यू किया था और 2023 में आखिरी बार इस फॉर्मेट में नजर आए थे। लगभग 10 साल के करियर के दौरान शमी ने 64 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 122 पारियों में 27.71 की औसत से 229 विकेट अपने नाम किए हैं। शमी ने 6 बार पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया है।
यह भी पढ़ें: टीम से ड्रॉप किए जाने पर भड़के संजू सैमसन, कोच गौतम गंभीर से तीखी बहसबाजी का वीडियो वायरल