इंग्लैंड में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी, जानें क्यों नहीं बन पाएंगे टीम का हिस्सा

Published - 25 Jun 2026, 09:43 AM | Updated - 25 Jun 2026, 11:03 AM

Vaibhav Sooryavanshi 19

Vaibhav Sooryavanshi Dressing Room: आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के साथ-साथ इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया है। सूर्यवंशी के बेलफ़ास्ट में डेब्यू की संभावना जताई जा रही है, इसी वजह से फैंस में मैच को देखने के लिए उत्सुकता है और टिकट की डिमांड भी काफी ज्यादा है। आयरलैंड के खिलाफ भारत को 26 और 28 जून को मैच खेलना है।

इसके बाद, 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को हिस्सा लेना है। यह सीरीज 11 जुलाई तक चलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर एक बहुत ही अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वैभव को इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम इंडिया से अलग ड्रेसिंग रूम इस्तेमाल करना होगा। यह एक खास नियम के कारण होगा।

इंग्लैंड में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से Vaibhav Sooryavanshi नजर आएंगे अलग

Vaibhav Sooryavanshi 20

आमतौर पर टीम के सभी खिलाड़ियों को एक ही ड्रेसिंग रूम इस्तेमाल करने को मिलता है और उसी में सभी नजर आते हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अलग नजारा देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के बजाय अपना अलग ड्रेसिंग रूम मिलेगा। इसका मतलब है कि वे मुख्य ड्रेसिंग रूम का हर समय हिस्सा नहीं रहेंगे।

कपडे बदलने के लिए वैभव सूर्यवंशी को करना पड़ सकता है अलग ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भारत के ड्रेसिंग रूम में टीम मीटिंग और मैचों के दौरान ही आने की इजाजत मिलेगी। वहीं, उन्हें अपने कपड़े बदलने और तैयार होने के लिए अलग ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करना होगा। अगर उन्हें अलग ड्रेसिंग रूम नहीं मिलता है तो फिर एक ऐसी व्यवस्था बनाई जा सकती है, जिसमें अन्य खिलाड़ियों के चेंज टाइम में वैभव नजर नहीं आएंगे, जबकि वैभव के चेंज टाइम में अन्य खिलाड़ी नहीं होंगे।

इंग्लैंड सीरीज में इस कारण से वैभव सूर्यवंशी को अलग ड्रेसिंग रूम मिलने की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की खास नीति के तहत मिलेगा। दरअसल, ईसीबी 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को सभी के साथ चेंजिंग रूम में एंट्री की अनुमति नहीं देता है। इसी वजह से 15 साल के वैभव को अपनी ड्रेस बदलने और अन्य चीजों के लिए अलग ड्रेसिंग रूम दिया जा सकता है या फिर उस समय अन्य खिलाड़ियों की मौजूदगी पर रोक लगाई जा सकती है।

इंग्लैंड में इस तरह के नियम आम बात है। प्रीमियर लीग फ़ुटबॉल में, इसी तरह के नियमों के तहत, आर्सेनल के खिलाड़ियों ईथन नवानेरी और मैक्स डाउमैन को 16 साल का होने से पहले फर्स्ट-टीम मैच खेलते समय अपने टीम के साथियों से अलग चेंजिंग रूम इस्तेमाल करने पड़ते थे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ के साथ दोस्ती बढ़ाते नजर आए अश्विन, दोनों की साथ में बैठे तस्वीर वायरल

Tagged:

team india india vs england Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com