पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ के साथ दोस्ती बढ़ाते नजर आए अश्विन, दोनों की साथ में बैठे तस्वीर वायरल

Published - 25 Jun 2026, 09:36 AM | Updated - 25 Jun 2026, 09:42 AM

Ashwin

Ashwin and Haris Rauf viral picture: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट से पिछले साल पूरी तरह से संन्यास ले लिया था। इसी वजह से अब वो विदेशी टी20 लीग्स में खेलने के लिए आजाद हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर पूर्व ऑफ स्पिनर अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा ले रहा है। इस लीग का चौथा सीजन 19 जून से शुरू हुआ।

MLC 2026 में अश्विन (Ashwin) सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम में शामिल हैं। इसमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी हैं। रऊफ लगातार चार सीजन से इस टीम का हिस्सा हैं, जबकि अश्विन का लीग में डेब्यू है। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अच्छे ना होने के कारण इन दोनों खिलाड़ियों के एक ही टीम में शामिल होने को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे थे। वहीं, अब अश्विन और रऊफ की साथ में बैठे हुए तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

MLC 2026 में हारिस रऊफ के साथ Ashwin बैठे हुए आए नजर

Ashwin 1

पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ खेलने तक ही मामला सीमित है। मैच से पहले और मैच के बाद ना तो कोई बातचीत होती है और ना ही हैंडशेक किया जाता है। हाल ही में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने भी ऐसा ही किया था। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और हारिस रऊफ की साथ में सामने आई तस्वीर ने बवाल मचा दिया है।

सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के फैन मीटअप के दौरान अश्विन-रऊफ की तस्वीर आई सामने

दरअसल, हाल ही में सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने अपने फैंस के लिए एक मीटअप प्रोग्राम का आयोजन किया था। इस दौरान टीम के लगभग सभी खिलाड़ी इवेंट में नजर आए और बच्चों के साथ मस्ती की तथा क्रिकेट खेला। वहीं, उन्हें टीम की जर्सी भी गिफ्ट की। इस इवेंट में अश्विन (Ashwin) और रऊफ भी शामिल हुए। दोनों की साथ में बैठे हुए तस्वीर भी सामने आ गई।

वायरल तस्वीर में रऊफ कैमरे के लिए पोज़ देते हुए दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है और वे थंब्स-अप दिखा रहे हैं। वहीं, उनके बगल में बैठे अश्विन सामने की ओर देख रहे हैं; उनका ध्यान कैमरे पर नहीं है।

अश्विन का MLC में डेब्यू नहीं रहा खास

रविचंद्रन अश्विन को सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने MLC 2026 के पहले मैच में नहीं खिलाया था। इसी वजह से उनका डेब्यू नहीं हुआ था लेकिन 21 जून को उन्हें मौका मिला। अश्विन ने अपना डेब्यू मैच CSK फ्रेंचाइजी की टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ खेला। हालांकि, इस मैच में उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा। उन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी की और बिना कोई विकेट लिए 24 रन खर्च किए।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता राजस्थान में जन्मा बॉलर, आयरलैंड के लिए करेगा डेब्यू

Tagged:

Ravichandran Ashwin India Haris Rauf pakistan MLC 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com