टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता राजस्थान में जन्मा बॉलर, आयरलैंड के लिए करेगा डेब्यू

Published - 24 Jun 2026, 04:25 PM

Team India 1

भारतीय टीम (Team India) की आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है, जिसका आगाज शुक्रवार को बेलफास्ट में होगा. श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तान बनने के बाद ये टीम की पहली श्रृंखला है, जिसे जीतकर वह अपने इस नए अध्याय की शानदार शुरुआत करना चाहेंगे. वहीं, अब आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें राजस्थान में जन्मे खिलाड़ी को मौका मिला है, जो टीम इंडिया (Team India) के लिए मुसीबत बन सकता है.

राजस्थान में जन्मे खिलाड़ी का हुआ आयरलैंड टीम में चयन

क्रिकेट आयरलैंड ने भारत के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें चयनकर्ताओं ने राजस्थान में जन्मे ऑलराउंडर जय मूंदरा को शामिल किया है. जयपुर से 100 किलोमीटर दूर टोंक नाम के छोटे से शहर में जन्मे जय मूंदरा इस खिलाड़ी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है. अब, अगर जय मूंदरा 26 जून को होने वाले मैच में खेलते हैं, तो वह आयरिश टीम के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले पंजाब के सिमी सिंह ने आयरलैंड के लिए पदार्पण किया था.

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नहीं चले Team India के ये 3 खिलाड़ी, तो वर्ल्ड कप 2028 की ऑडिशन लिस्ट से हो जाएंगे बाहर

इस वजह से गए आयरलैंड

Jai Moondra

जय मंदूरा को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी, लेकिन पढ़ाई को प्राथमिकता देने के लिए उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा. उन्होंने क्रिकेट आयरलैंड' को अपनी कहानी बताते हुए कहा कि,

“मैंने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और क्रिकेट से थोड़ा पीछे हट गया. मैं बस शौक के लिए कभी-कभी खेलता था. कॉलेज में, मैंने टेनिस बॉल से मीडियम पेस बॉलिंग शुरू की और बाद में कॉलेज की क्रिकेट टीम के लिए लेदर बॉल से खेलने लगा. मेरी स्पीड बढ़ने लगी और इससे मुझे मज़ा आने लगा."

"मुझे फिर से फ़ास्ट बॉलिंग से प्यार हो गया. लेकिन 2019 में कॉलेज के बाद, मुझे लगा कि अगर मैंने फ़ुल-टाइम कॉर्पोरेट नौकरी कर ली, तो मेरा क्रिकेट का सफ़र खत्म हो जाएगा. मैं क्रिकेट में खुद को एक आखिरी मौका देना चाहता था. इसलिए, मैंने नौकरी छोड़ दी!”

Team India के लिए बन सकते हैं काल

जय मूंदरा ने साल 2024 में लेइनस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शरूआत की थी. उन्होंने अब तक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले है, जिसमें उनके हाथ 10 विकेट लगी. जबकि बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 13 रन बनाए. यहि उन्हें टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ मिलता है तो वह अपनी रफ्तारभरी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपा सकते हैं.

IND vs IRE सीरीज के लिए ऐसी होगी आयरलैंड टीम

लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन.

Tagged:

team india IND vs IRE Jai Moondra
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com