आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, तो वर्ल्ड कप 2028 की ऑडिशन लिस्ट से हो जाएंगे बाहर
Table of Contents
Ireland-England Series Importance For World Cup 2028: टी20 वर्ल्ड कप के पिछले दो संस्करण टीम इंडिया के नाम रहे हैं। 2024 में टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुआ था, जिसमें रोहित शर्मा की अगुआई में खेलते हुए भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टाइटल जीता था। इसके बाद, 2026 में भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इतिहास रचा और और लगातार दो बार सबसे छोटे फॉर्मेट का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।
अब टी20 वर्ल्ड कप का अगला संस्करण 2028 (World Cup 2028) में होना है। ऐसे में भारत की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस कड़ी में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है। टीम इंडिया को कुल 7 टी20 खेलने हैं। इन दोनों ही टीमों के खिलाफ पहले एक जैसी टीम चुनी गई थी लेकिन बाद में मोहम्मद सिराज ने अपना नाम वापस ले लिया और प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री हुई। वहीं, चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड सीरीज से बाहर हो गए। इसके बाद, इंजर्ड नीतीश कुमार रेड्डी को सूर्यांश शेडगे ने रिप्लेस किया।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कई होनहार खिलाड़ियों को मौका मिला है। ऐसे में उनके लिए ये मुकाबले काफी अहम माने जा रहे हैं। इस लेख में हम उन 3 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो आगामी 7 टी20 में नहीं चले तो फिर वर्ल्ड कप 2028 (World Cup 2028) की दावेदारी से बाहर हो जाएंगे।
इन 3 खिलाड़ियों की आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में फ्लॉप रहने से World Cup 2028 रेस से बाहर होने की संभावना
1. वाशिंगटन सुंदर

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है। आईपीएल 2026 में भी सुंदर का प्रदर्शन हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में अच्छा नहीं था। उन्होंने बल्ले से तो अच्छा किया था, लेकिन गेंदबाजी में ना के बराबर योगदान दिया है।
ऐसे में वाशिंगटन सुंदर को वर्ल्ड कप 2028 (World Cup 2028) में जगह बनाने के लिए अपनी उपयोगिता आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में साबित करनी होगी। अगर वह फ्लॉप रहते हैं तो निश्चित रूप से अन्य विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।
2. प्रसिद्ध कृष्णा
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वर्ल्ड कप 2028 (World Cup 2028) के स्क्वाड में चुने जाने की रेस में बने रहना है तो उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज में कमाल करना होगा। कृष्णा के लिए आईपीएल 2026 का सीजन भी ज्यादा खास नहीं रहा था और बीच में उन्हें ड्रॉप भी कर दिया गया था।
यही कारण है कि शुरुआत में GT के उनके साथ मोहम्मद सिराज को चयनकर्ताओं ने चुना था लेकिन जब उन्होंने मेडिकल टीम की सलाह में नाम वापस लिया तो प्रसिद्ध को मौका मिला। ऐसे में उन्हें खुद को साबित करना होगा।
3. रवि बिश्नोई
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को एक बार फिर से टी20 में टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी का मौका मिला है। बिश्नोई को कुलदीप यादव की जगह आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए चुना गया। वरुण चक्रवर्ती भी इंजरी की वजह से फिट नहीं हो पाए हैं।
ऐसे में बिश्नोई के पास अच्छा प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप 2028 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना का मौका है। अगर वो कामयाब रहते हैं तो फिर अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: संजू-अभिषेक-वैभव? जानें कौन करेगा आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग, सुलझ गई पूरी गुत्थी