संजू-अभिषेक-वैभव? जानें कौन करेगा आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग, सुलझ गई पूरी गुत्थी

Published - 24 Jun 2026, 11:53 AM | Updated - 24 Jun 2026, 01:03 PM

IND Vs IRE 2

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच खेले जाने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. 26 जून को बेलफास्ट के मैदान पर दोनों टीमें पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने होगी, जबकि दूसरे मैच का आयोजन 28 जून को किया जाएगा. लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी में से कौन आयरिश टीम के खिलाफ टीम इंडिया (IND vs IRE) के लिए अपना डेब्यू कर सकता है?

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ कौन कर सकता है डेब्यू?

Vaibhav Suryavanshi

भारतीय चयनकर्ताओं ने आयरलैंड (IND vs IRE) के खिलाफ अभिषेक शर्मा समेत तीन ऑपनर्स को टीम इंडिया में जगह दी है. संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को भी इस टी20 सीरीज के लिए चुना गया है, जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि भारत की सलामी जोड़ी कैसी हो सकती है? टीम कॉम्बिनेशन और मौजूदा फ़ॉर्म को ध्यान में रखते हुए, कप्तान श्रेयस अय्यर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने के लिए भेज सकते हैं. जबकि संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर आजमाया जा सकता है.

चोटिल नितीश कुमार रेड्डी आयरलैंड सीरीज से बाहर, अब ये ऑलराउंडर उनकी जगह होगा रवाना

शानदार रहा है वैभव सूर्यवंशी

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बीते समय में अपने तूफानी बल्लेबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका बल्ला जमकर गरजा है. IPL 2026 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन आयरलैंड के खिलाफ एक बार उन्हें परखना चाहेगा.

उनका साथ देने के लिए मैदान पर बतौर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आ सकते हैं. पिछले साल भारत के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी का परिचय देकर अपनी पहचान बनाई है. IND vs IRE टी20 सीरीज में वह टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक होंगे.

मध्यक्रम में मिल सकता है इस खिलाड़ी को मौका

यदि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग के लिए आते हैं तो संजू सैमसन को मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने की संभावना है. हालांकि. इस क्रम में उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 62 मुकाबलों की 54 पारियों में 3 शतक की मदद से 1399 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 28.55 था.

आयरलैंड के खिलाफ भारत की संभिवत प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्ण

Tagged:

team india abhishek sharma Sanju Samson IND vs IRE Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com