चोटिल नितीश कुमार रेड्डी आयरलैंड सीरीज से बाहर, अब ये ऑलराउंडर उनकी जगह होगा रवाना

Published - 23 Jun 2026, 10:29 AM | Updated - 23 Jun 2026, 10:56 AM

Nitish Kumar Reddy

Nitish Kumar Reddy's replacement: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने का सिलसिला जारी है। हाल ही में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या इंजरी की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए। इसके बाद, इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली वनडे सीरीज से भी हार्दिक बाहर हो चुके हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उन्हें टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया था।

उनकी गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) के पास खुद की जगह पक्की करने का सुनहरा अवसर था लेकिन अब वो भी चोट का शिकार हो गए हैं। नितीश को अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड के विरुद्ध तीनों ही स्क्वाड में चुना गया था। विदेशी सरजमीं पर पेस ऑलराउंडर की अहम भूमिका होती है। इसी वजह से नितीश से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन अब उनके बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है।

Nitish Kumar Reddy आयरलैंड सीरीज से बाहर

Nitish Kumar Reddy 1

दाएं हाथ के पेस ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में तैयार किया जा रहा है लेकिन उनकी फिटनेस और चोटों की समस्या बहुत ही गंभीर हो गई है। नितीश पिछले दो साल में कई बार चोटिल हो चुके हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में जांघ में दर्द के कारण उन्होंने मुकाबला मिस किया था लेकिन तीसरे मैच में वापसी की थी।

हालांकि, अब क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) के आयरलैंड सीरीज से बाहर होने की खबर आ रही है। इसकी जानकारी दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

इंग्लैंड दौरे पर भी नितीश कुमार रेड्डी का खेलना मुश्किल

नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को लेकर मीडिया रिपोर्ट में साफ़ कर दिया गया है कि वो आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, साथ ही यह भी बताया गया है कि उनके इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलने की संभावना भी ना के बराबर है। नितीश के रिहैब में कम से कम तीन से चार सप्ताह लग सकते हैं। ऐसे में अब उनकी वापसी सीधे अगस्त में होगी।

आयरलैंड सीरीज के लिए ये ऑलराउंडर बन सकता है नितीश का रिप्लेसमेंट

नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) के बाहर होने की वजह से अब आयरलैंड सीरीज के लिए भारत को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश होगी। दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नितीश के रिप्लेसमेंट के रूप में मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है। शेडगे ने हाल ही में श्रीलंका में हुई वनडे ट्राई-सीरीज में काफी अच्छा किया था।

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू कर जाएंगे ये 2 खिलाड़ी, एक तो लगाता लंबे-लंबे छक्के

Tagged:

team india Nitish Kumar Reddy Suryansh Shedge IND vs IRE T20 Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com