आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू कर जाएंगे ये 2 खिलाड़ी, एक तो लगाता लंबे-लंबे छक्के

Published - 23 Jun 2026, 10:20 AM

India Vs Ireland

India vs Ireland 1st T20I: भारत की एक बार फिर टी20 फॉर्मेट में वापसी होने वाली है। टीम इंडिया ने आखिरी बार इस फॉर्मेट में टी20 वर्ल्ड कप में खेला था और ख़िताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि, तब कप्तान सूर्यकुमार यादव थे लेकिन अब बड़ा बदलाव हुआ है और श्रेयस अय्यर को कमान सौंप दी गई है। वहीं, उपकप्तानी के मोर्चे पर भी अक्षर पटेल को हटाकर तिलक वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

नए कप्तान और उपकप्तान की अगुआई में भारत की पहली टी20 सीरीज घर के बाहर आयरलैंड (Ireland) में है। दरअसल, टीम इंडिया को आयरलैंड का दौरा करना है, जहां दो मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन बेलफ़ास्ट में होगा। इस सीरीज की शुरुआत 26 जून से हो रही है। ऐसे में पहले मैच में भारत की प्लेइंग-XI पर सभी की नजर है, क्योंकि कई युवाओं को मौका मिला है और उन्हें खिलाया जाएगा या नहीं, इसकी लगातार चर्चा जारी है।

इन दो खिलाड़ियों को Ireland के विरुद्ध पहले टी20 में मिल सकता है डेब्यू का मौका

India Vs Ireland 1

आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड में दो ऐसे खिलाड़ियों को चुना गया, जो पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए नेशनल टीम का हिस्सा बने हैं। ये दो खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव हैं। इन दोनों का ही प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा था और इसी वजह से चयनकर्ताओं ने आयरलैंड सीरीज के स्क्वाड में मौका दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर पहले टी20 में दोनों को डेब्यू का मौका दे सकते हैं।

वैभव ने आईपीएल 2026 में मचाई थी तबाही, लंबे छक्के लगाने में माहिर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। अब उनके पास टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बनने का मौका है। वैभव को आयरलैंड सीरीज के लिए मौका मिलने की सबसे बड़ी वजह उनकी तूफानी बल्लेबाजी है। छोटी सी उम्र में ही यह बल्लेबाज गेंदबाजों का काल बना हुआ है।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 मैचों में ही 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के जड़े थे। ऐसे जोरदार प्रदर्शन के कारण आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ पहले मैच में वैभव के डेब्यू की संभावना काफी ज्यादा है।

आयरलैंड के पहले टी20 में प्रिंस यादव भी प्लेइंग XI में आ सकते हैं नजर

आईपीएल 2026 में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को पहले अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए चुना गया और फिर आयरलैंड (Ireland) के विरुद्ध चुने गए स्क्वाड में भी जगह दी गई। इस गेंदबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 मैचों में 8.82 की इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए 16 विकेट चटकाए थे।

प्रिंस यादव की सबसे बड़ी खूबी मैच के किसी भी चरण में गेंदबाजी करने की काबिलियत है। उनके पास यॉर्कर, बाउंसर, धीमी गति समेत कई वेरिएशन मौजूद हैं। यही वजह है कि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में आजमाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: स्टोक्स-एटकिंसन को लेकर खत्म हुआ इंतजार, ECB ने सुनाया अपना फैसला, नाइटक्लब विवाद में भी आया नया मोड़

Tagged:

team india india vs ireland Prince Yadav Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com