स्टोक्स-एटकिंसन को लेकर खत्म हुआ इंतजार, ECB ने सुनाया अपना फैसला, नाइटक्लब विवाद में भी आया नया मोड़

Published - 22 Jun 2026, 05:07 PM | Updated - 22 Jun 2026, 05:40 PM

Stokes-Atkinson

Stokes-Atkinson Nightclub Controversy: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतने वाली इंग्लैंड टीम अगले ही अपने कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के कारण विवादों में आ गई। इन दोनों ही खिलाड़ियों पर एक नाइटक्लब में मारपीट का आरोप लगा।

यह घटना 8 जून की सुबह की थी। इसके बाद, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स और एटकिंसन को टीम कर्फ्यू के उल्लंघन का दोषी पाया। इसी वजह से इन्हें ओवल टेस्ट के लिए नहीं चुना गया था। इसके अलावा इन दोनों के खिलाफ जांच भी चल रही थी। हालांकि, अब इस मामले में अहम फैसला आ गया है और स्टोक्स-एटकिंसन (Stokes-Atkinson) को राहत मिली है।

Stokes-Atkinson को लेकर ECB ने जारी किया बयान, नाइटक्लब कंट्रोवर्सी में दोनों को बताया निर्दोष

Stokes-Atkinson 1

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स-गस एटकिंसन को लेकर एक बयान जारी किया और इन दोनों को निर्दोष बताया। ईसीबी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, जांच में अब यह नतीजा निकला है कि स्टोक्स उस नाइटक्लब की घटना में "शामिल नहीं थे" और उन्होंने उसे "देखा भी नहीं था"।

उस घटना में इंग्लैंड के एक सिक्योरिटी लाइज़न अधिकारी को मेडिकल इलाज की जरूरत पड़ी थी - और एटकिंसन "बिना किसी उकसावे के हुए हमलों" का शिकार हुए थे और उन्होंने "कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की थी"। इसके अलावा, क्रिकेट रेगुलेटर ने पाया कि दोनों खिलाड़ियों में से किसी के भी खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है।

टीम कर्फ्यू तोड़ने को लेकर Stokes-Atkinson को दी गई लिखित वार्निंग

ईसीबी ने माना कि नाइटक्लब में स्टोक्स-एटकिंसन की कंट्रोवर्सी में कोई गलती नहीं थी लेकिन इन दोनों ने टीम के खिलाड़ियों के लिए बनाए गए नियम का उल्लंघन किया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, स्टोक्स और एटकिंसन ने कॉन्ट्रैक्ट की कुछ शर्तों का उल्लंघन किया है। इन शर्तों के तहत इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हर समय व्यवहार के उच्चतम मानकों को बनाए रखना होता है और इंग्लैंड क्रिकेट के हित में काम करना होता है।" "दूसरे टेस्ट के लिए उनके चयन पर विचार न करने के अलावा, उन्हें उनके व्यवहार के लिए लिखित चेतावनी भी दी गई है।"

Stokes-Atkinson की हुई टेस्ट टीम में वापसी

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की जांच और क्रिकेट रेगुलेटर की तरफ से क्लीन चीट मिलने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 जून से नॉटिंघम टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की वापसी हो गई है। कुछ समय पहले स्टोक्स से कप्तानी छीने जाने की रिपोर्ट्स आ रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

स्टोक्स को ही तीसरे मैच के लिए कप्तान बनाया गया है। उनकी अनुपस्थिति में जो रूट ने दूसरे टेस्ट में कप्तानी की थी लेकिन अब वो सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड ने लिया बड़ा फैसला, कप्तान समेत बदली टीम, 2 खिलाड़ियों की हुई वापसी

Tagged:

England Cricket Team ben stokes ECB Gus Atkinson
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com