दूसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड ने लिया बड़ा फैसला, कप्तान समेत बदली टीम, 2 खिलाड़ियों की हुई वापसी
Table of Contents
England's squad for 3rd Test: इंग्लैंड अपने घर पर न्यूजीलैंड की मेजबानी कर रहा है। दोनों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था लेकिन ओवल में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी की और 253 रनों की जीत से 1-1 की बराबरी कर ली।
दूसरे टेस्ट में पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 391 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड (England) 291 के स्कोर पर ढेर हो गया था। 100 रनों की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 362 रन बनाए और 463 का टारगेट सेट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी 209 रनों पर सिमट गई।
नॉटिंघम टेस्ट के लिए England के स्क्वाड का हुआ ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंग्लैंड (England) को नॉटिंघम में खेलना है। इस मुकाबले की शुरुआत 25 जून से होनी है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी। इसी वजह से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों ही पूरा जोर लगाना चाहेंगी। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। काफी फेरबदल किए गए हैं।
बेन स्टोक्स की हुई वापसी, तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने कप्तानी में किया बदलाव
इंग्लैंड (England) के स्क्वाड में तीसरे टेस्ट के लिए दो खिलाड़ियों की वापसी हुई है। बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को टीम कर्फ्यू तोड़ने के कारण ओवल टेस्ट के लिए नहीं चुने गए थे लेकिन इन दोनों की ही वापसी तीसरे मैच के लिए हुई है। स्टोक्स को कप्तान भी बनाया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में रूट ने कमान संभाली थी, लेकिन अब स्टोक्स कप्तानी करेंगे। हालांकि, इस सीरीज के बाद उनके फ्यूचर को लेकर क्या फैसला लिया जाएगा, इस पर सभी की नजर रहेगी।
इंग्लैंड ने नॉटिंघम टेस्ट के लिए तीन खिलाड़ी किए ड्रॉप
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड (England) ने अपने स्क्वाड से दो खिलाड़ी बाहर किए हैं। तेज गेंदबाज सोनी बेकर और जेम रेव को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने ओवल में अपना टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन अब ड्रॉप कर दिए गए हैं।
बेकर ने मैच में तीन विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, रेव के बल्ले से कुल 39 रन आए थे। इसके अलावा ओली रॉबिंसन के कवर के रूप में शामिल किए गए। हेनरी क्रोकॉम्बे को भी रिलीज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में होगी 'किंग कोहली' की वापसी? विराट ने खुद बता दिया पूरा सच