टेस्ट क्रिकेट में होगी 'किंग कोहली' की वापसी? विराट ने खुद बता दिया पूरा सच

Published - 22 Jun 2026, 09:28 AM | Updated - 22 Jun 2026, 10:36 AM

Virat Kohli

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था. उनके इस फैसले से क्रिकेट प्रेमी काफी निराश हुए थे और आज भी उनकी इस फॉर्मेट में वापसी की राह देख रहे हैं. पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि विराट कोहली (Virat Kohli) की टेस्ट में वापसी हो सकती है. वहीं, अब उन्होंने इन अटकलें पर विराम लगाते हुए राज से पर्दा उठा दिया है.

Virat Kohli की टेस्ट क्रिकेट में होगी वापसी?

virat kohli test Captaincy

बीते रविवार विराट कोहली (Virat Kohli) ने दिल्ली में अपने ब्रांड One8 ग्लोबल के प्रीमियर कार्यक्रम में शिरकत की. इस इवेंट के दौरान उनसे फैंस के कई सवाल किए गए. वहीं, जब एक प्रशंसक ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा कि क्या वह अपने जूतों की बिक्री बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे, तो उन्होंने भी इसका हंसते हुए जवाब दिया. किंग कोहली ने बताया कि वह कम कीमत में जूते बेच सकते हैं, लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में वापसी नहीं करेंगे.

विराट कोहली ने कहा कि, "मैं कम ब्रिक्री होना पसंद करूंगा। मैं इससे (टेस्ट क्रिकेट) आगे बढ़ गया हूं।" इसको सुनने के बाद इवेंट में मौजूद सभी गेस्ट हंसने लगे. बता दें कि One8 द्वारा लॉन्च किए गए लाल रंग के जूते विराट कोहली के टेस्ट करियर को समर्पित हैं. इसलिए उनकी कीमत उनके टेस्ट करियर में बनाए गए कुल रन जितनी, यानी 9,230 रुपए रखी गई है.

इंग्लैंड ODI सीरीज में जगह के हकदार थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने नहीं दिया मौका

शानदार रहा है टेस्ट करियर

इसमें कोई दोराय नहीं है कि विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके रुतबे को किसी की परिचय की जरूरत नहीं है. इस फॉर्मेट में उनरा कद और योगदान यादगार रहा है. उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से अपनी एक अलग जगह बनाई और भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाया.

भले ही किंग कोहली टेस्ट में 10000 रन बनाने का रिकॉर्ड नहीं बना पाए, मगर उन्होंने कई ऐसे कारनामे किए हैं जिनकी बराबरी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है. 123 टेस्ट खेलते हुए उन्होंने 210 पारियों में 9230 रन बनाए, जिसमें 7 दोहरे शतक और 30 शतक शामिल हैं.

इंग्लैंड सीरीज के लिए हुआ चयन

गौरतलब है कि विराट कोहली का जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ है. हालांकि, उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा. दरअसल, वह आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें अफगानिस्तान वनडे सीरीज मे बाहर होना पड़ा. हाल ही में खबर आई थी कि विराट कोहली खेलने के लिए फिट हो चुके हैं. लेकिन इसको लेकर बीसीसीआई की ओर कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है.

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल (कप्तान), रोहित, कोहली, बुमराह, अक्षर....

Tagged:

Virat Kohli team india bcci
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com