इंग्लैंड ODI सीरीज में जगह के हकदार थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने नहीं दिया मौका

Published - 22 Jun 2026, 09:09 AM | Updated - 22 Jun 2026, 09:46 AM

England ODI Series

India vs England ODI Series: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा। भारत ने सीरीज के तीनों ही मैच में अफगानिस्तान को धूल चटाई और 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अब भारत की अगली वनडे सीरीज जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ है।

टीम इंडिया को 14 से 19 जुलाई तक इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) खेलनी है और इसके लिए 21 जून को स्क्वाड का ऐलान किया गया। पिछली सीरीज मिस करने वाले विराट कोहली को भी स्क्वाड में रखा गया है लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और हर्षित राणा जैसे स्टार प्लेयर्स की वापसी हुई है। वहीं कुछ को बाहर भी किया है।

इस लेख में हम उन 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) के स्क्वाड में चुने जाने के हक़दार थे लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया।

ये 4 खिलाड़ी England ODI Series में चुने जाने के थे हक़दार लेकिन नहीं मिला मौका

1. यशस्वी जायसवाल

England ODI Series 1

अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली के बाहर होने के कारण मौका मिला था। जायसवाल को सीरीज के दूसरे मुकाबले में खिलाया गया लेकिन वह 4 रन ही बना पाए लेकिन अंतिम मैच में उनका जलवा देखने को मिला। बाएं हाथ के ओपनर ने 86 गेंदों में 110 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को आसानी से टारगेट तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस सीरीज से पहले यशस्वी जायसवाल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका मिला था और उन्होंने अपने अंतिम वनडे में शतक लगाया था। तीन पारियों में दो शतक के कारण जायसवाल को इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) में जगह मिलनी चाहिए थी लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें इग्नोर कर दिया।

2. हर्ष दुबे

बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया। हर्ष को अफगानिस्तान सीरीज के लिए पहली बार टीम इंडिया में चुना गया था। उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका तो नहीं मिला, लेकिन दो वनडे खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान अपने पहले मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए और दूसरे में 1 सफलता हासिल की।

संभावना जताई जा रही थी कि शायद चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के बजाय हर्ष को इंग्लैंड वनडे सीरीज में भी मौका देंगे लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया और अक्षर की वापसी हो गई।

3. मोहम्मद सिराज

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ टेस्ट में मौका मिला था लेकिन उन्हें वनडे सीरीज में नहीं चुना गया था। तब माना जा रहा था कि शायद वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण ऐसा किया गया है और सिराज को इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) में चुना जाएगा लेकिन उनका नाम स्क्वाड में नहीं है। चयनकर्ताओं ने हर्षित राणा पर भरोसा दिखाया और उन्हें वापसी का मौका दिया, जबकि सिराज को नजरअंदाज कर दिया गया।

4. प्रिंस यादव

24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को अफगानिस्तान वनडे सीरीज में आईपीएल 2026 के अच्छे प्रदर्शन के कारण मौका मिला था। अफगान टीम के खिलाफ प्रिंस ने दो मैच खेले और 3 विकेट लिए। डेब्यू मैच में वो थोड़े नर्वस दिखे थे, लेकिन बाद में अच्छा किया था। वहीं, चेन्नई वनडे में काफी अच्छी लय में नजर आए और काफी प्रभावित भी किया।

इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) के लिए पांच तेज गेंदबाज चुने गए हैं लेकिन प्रिंस यादव को मौका नहीं मिला। प्रिंस के बजाय चयनकर्ताओं ने गुरनूर बरार को प्राथमिकता दी है।

यह भी पढ़ें: आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Tagged:

team india yashasvi jaiswal Mohammed Siraj England Cricket Team Harsh Dubey Prince Yadav IND vs ENG ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com