आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Published - 21 Jun 2026, 02:14 PM | Updated - 21 Jun 2026, 04:09 PM

IND Vs IRE 1

अफगानिस्तान टीम को एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज में पस्त करने के बाद भारतीय टीम आयरलैंड (IND vs IRE) के खिलाफ दो मैच की तैयारियों में जुट गई है. 26 जून को बेलफस्ट में पहला मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरी भिड़ंत के लिए दोनों टीमें 28 जून को आमने-सामने आएंगी. यह नए T20 कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की पहली सीरीज़ होगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम का स्टार खिलाड़ी इंजरी के चलते आयरलैंड (IND vs IRE) से बाहर हो गया है.

IND vs IRE: आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

T20 Team India

21 जून को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान किया है, जिसमें 15 खिलाड़ियों को मौका मिला. इसके साथ ही आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड भी सामने आया है.

दरअसल, भारतीय स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था, जिसके इलाज के बाद वह रिहैब से गुजर रहे हैं. इसलिए उनका आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे.

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल (कप्तान), रोहित, कोहली, बुमराह, अक्षर....

BCCI ने दिया इंजरी पर अपडेट

बीसीसीआई ने वरुण चक्रवर्ती की इंजरी का अपडेट देते हुए बयान जारी किया कि उन्हें आईपीएल के दौरान बाएं पैर में चोट लग गई थी. साथ ही उन्होंने बताया कि वे अभी रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु में स्थित में मौजूद सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में हैं. भारतीय बोर्ड ने कहा कि, "आईपीएल के दौरान बाएं पैर में चोट लगने के बाद, वरुण चक्रवर्ती COE में अपने रिहैब के आखिरी दौर में हैं. उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है."

IND vs IRE: श्रेयस अय्यर के करियर के नए अध्याय की शुरुआत

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर आयरलैंड सीरीज के जरिए अपने करियर के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं. सूर्यकुमार यादव के बाद उन्हें टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. ऐसे में IND vs IRE सीरीज के जरिए वह अपने कप्तानी करियर की शुरुआत करने वाले हैं. लिहाजा, उनकी आयरिश टीम के खिलाफ पहली परिक्षा होगी. मालूम हो कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है.

आयरलैंड T20I के लिए भारत की अपडेटड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

6,6,6,6,6,6....कीरोन पोलार्ड ने बुढ़ापे में दिखाया जवानी का जोश, MLC में मात्र 56 गेंदों पर ठोका शतक

Tagged:

team india Ind vs Eng Varun Chakaravarthy IND vs IRE
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com