6,6,6,6,6,6....कीरोन पोलार्ड ने बुढ़ापे में दिखाया जवानी का जोश, MLC में मात्र 56 गेंदों पर ठोका शतक
Published - 21 Jun 2026, 12:44 PM | Updated - 21 Jun 2026, 02:01 PM
Table of Contents
यूएसए में जारी मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में एमआई न्यू यॉर्क के अनुभवी बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का प्रदर्शन शानदार रहा. शनिवार को खेले गए मैच में उन्होंने गेंदबाजों की कुटाई कर तूफ़ानी पारी खेली. इस दौरन उन्होंने 56 गेंदों में अपना शतक पूरा कर पाए. अपनी पारी की बदौलत कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया, जिसके बाद वह क्रिस गेल से आगे निकल गए.
Kieron Pollard के बल्ले ने उगली आग
डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम में वॉशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क के बीच मेजर लीग क्रिकेट 2026 का पांचवा मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनिकॉर्न टीम ने 245 रन का स्कोर हासिल किया. इसके जवाब में न्यूयॉर्क टीम ने 215 रन ही बना पाई, जिसकी वजह से उसको 30 रनों से हार झेलनी पड़ी. हालांकि, इस बीच कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से बवाल काट दिया. छक्के-चौकों की बरसात कर शतकीय पारी खेली. उन्होंने महज 56 गेंदों में अपने सौ रन पूरे कर लिए.
6,6,6,6,6,6,6.... इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का तूफान, 68 गेंदों पर ठोके 155 रन, उड़ाए 11 चौके 13 छक्के
56 गेंदों में लगाया शतक
एमआई न्यूयॉर्क की पारी समाप्त होने तक, कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) 56 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और चार छक्के लगाए. हालांकि, उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी. कीरोन पोलार्ड के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी और सधी हुई पारी नहीं खेल सका, जिसके चलते न्यूयॉर्क को हार का मुंह देखना पड़ा. इस मैच में वॉशिंगटन फ़्रीडम के सलामी बल्लेबाजी मिचेल ओवन का बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन रहा. उन्होंने 227 के स्ट्राइक रेट से 68 गेंदों में 155 रन बनाए.
क्रिस गेल से आगे निकले कीरोन पोलार्ड
वॉशिंगटन फ़्रीडम के खिलाफ शतक जड़ने के बाद कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. उनके नाम 14582 रन दर्ज हो गए. इस मामले में वह क्रिस गेल से आगे निकल गए हैं. पूर्व विंडीज़ खिलाड़ी ने 14562 रन बटोरे हैं. एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक और जोस बटलर का नाम भी इस सूची में शामिल है. इसके अलावा कीरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने अभी तक 736 मैच खेले हैं.
| खिलाड़ी | रन | |
| 1 | कीरोन पोलार्ड | 14,582 |
| 2 | क्रिस गेल | 14,562 |
| 3 | एलेक्स हेल्स | 14,482 |
| 4 | शोएब मलिक | 14,449 |
| 5 | जोस बटलर | 14,314 |
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर