6,6,6,6,6,6,6.... इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का तूफान, 68 गेंदों पर ठोके 155 रन, उड़ाए 11 चौके 13 छक्के

Published - 21 Jun 2026, 09:56 AM | Updated - 21 Jun 2026, 11:24 AM

Australia T20 Team

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो टी20 मुकाबलों की तैयारियों में जुट गई है. 26 जून तो पहले मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मैच के लिए दोनों टीमें 28 जून को आमने-सामने होगी. लेकिन इससे पहले एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने धुआंधार बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. हाल ही में खेले हुए एक मुकाबले में ये गेंदबाजों के लिए काल साबित हुआ और रनों का अंबार लगा दिया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने मचाया धमाल

Mitchell Owenn MLC 2026

यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट 2026 का आगाज हो चुका है. भारतीय समयानुसार 21 जून को सुबह छह बजे टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला खेला गया, जिसमें वॉशिंगटन फ़्रीडम का एमआई न्यूयॉर्क से सामना हुआ. इस भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया टीम के युवा खिलाड़ी मिचेल ओवन (Mitchell Owen) ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

एमआई के गेंदबाजों की धुनाई कर उन्होंने जमकर रनों की बारिश की. इस दौरान वह ताबड़तोड़ शतक भी पूरा कर पाए. मिचेल ओवन ने अपनी शतकीय पारी में 227 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर कुल 13 छक्के और 11 चौके जमाए.

ईशान किशन vs केएल राहुल: कौन करता भारत की ODI प्लेइंग-XI में जगह डिजर्व, जानें कौन निकल रहा नंबर-1 विकेटकीपर

Mitchell Owen ने लगाया रनों का अंबार

वॉशिंगटन फ़्रीडम की ओर से ओपनिंग के लिए आए मिचेल ओवन (Mitchell Owen) ने मैदान पर उतरते ही रन बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया. उन्होंने 68 गेंदों का सामना करते हुए 155 रन बनाए. हालांकि, उनके अलावा और कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका.

कप्तान स्टीव स्मिथ ने 27 रन और मार्क चैपमैन ने 23 रन की पारी खेली. जबकि एंड्रीस गोस, जैक एडवर्ड्स और ऑबस पिनर क्रमशः 3 रन, 6 रन और 5 रन बना सके. ऐसे प्रदर्शन के बाद वॉशिंगटन फ़्रीडम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 245 रन स्कोरबोर्ड लगाए.

Mitchell Owen बने प्लेयर ऑफ द मैच

जवाबी पारी में बल्लेबाजी करते हुए एसआई न्यूयॉर्क टीम 20 ओवर में 215 रन बना पाई, जिसमें कीरोन पोलार्ड ने 100 रनों का योगदान दिया. लेकिन अन्य कोई खिलाड़ी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका, जिसके चलते टीम के हाथ 30 रनों की हार लगी.

मोनांक पटेल ने 5 रन, क्विंटन डी कॉक ने 1 रन, तजिंदर ढिल्लोंने ने 14 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 26 की पारी खेली. अंत में कोर्बिन बॉश ने 14 गेंदों में 35 रनों की तूफ़ानी पारी खेल धमाल मचा दिया. मिचेल ओवन (Mitchell Owen) प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने में कामयाब हुए.

LSG के हेड कोच पद से जस्टिन लेंगर की छुट्टी! अब ये दिग्गज बन सकता है टीम का नया COACH

Tagged:

steve smith Major League Cricket Washington Freedom Mitchell Owen
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com