ईशान किशन vs केएल राहुल: कौन करता भारत की ODI प्लेइंग-XI में जगह डिजर्व, जानें कौन निकल रहा नंबर-1 विकेटकीपर

Published - 20 Jun 2026, 04:52 PM | Updated - 20 Jun 2026, 05:44 PM

Ishan Kishan 3

Ishan Kishan: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों ही विभागों में टीम ने धमाल मचाया है. इस बीच भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारतीय वनडे टीम की प्लेइंग XI में किसे जगह मिलनी चाहिए—ईशान किशन (Ishan Kishan) या केएल राहुल?

Ishan Kishan ने अफगानिस्तान सीरीज में मचाया धमाल

Ishan Kishan

भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पिछले कुछ समय में अपनी प्रभावशाली बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ी है. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में वह विपक्षी टीम के लिए काल साबित हुए थे. शुरुआती दो मुकाबलों में वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे.

दो पारियों में उनके बल्ले से 79.50 की औसत से 159 रन निकले. इस बीच वह लखनऊ के मैदान पर खेले गए मैच में ईशान किशन ने 79 गेंदों में 125 रन बनाए हैं, जिसमें 14 चौके और सात छक्के शामिल हैं. बैटिंग के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

IND vs AFG: वनडे हिस्ट्री में पहली बार देखने को मिला ऐसा अनोखा कारनामा, रोहित-प्रसिद्द ने मिलकर स्थापित किया कीर्तिमान

कौन करता भारत की ODI प्लेइंग-XI में जगह डिजर्व?

गौरतलब है कि चैन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे और के आखिरी मैच में टीम इंडिया मैनेजमेंट ने केएल राहुल को ड्रॉप कर ईशान किशन को अंतिम एकादश में मौका दिया. तब से ही फ़ैन्स के बीच इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि प्लेइंग XI में जगह पाने का ज़्यादा हक़दार कौन है?

वैसे तो आंकड़ों और अनुभव के आधार पर, केएल राहुल आगे हैं। केएल राहुल ने भारत के लिए 96 वनडे मैच खेले हैं जिसमें वह 3399 रन बना पाए हैं. जबकि ईशान किशन ने 26 एकदिवसीय मुकाबलों में 1092 रन बटोरे हैं. इस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के पास क्रमशः आठ और दो शतक हैं.

Ishan Kishan के नाम दर्ज है ये खास उपलब्धि

भले ही आंकड़ों के मामले में केएल राहुल का पलड़ा भारी है, लेकिन ईशान किशन के नाम एक ऐसी उपलब्धि है जो उन्हें इस फ़ॉर्मेट में सबसे बेहतरीन बनाती है. असल में, 2022 में वे उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया है. जबकि केएल राहुल अब तक एक भी बार डबल सेंचुरी नहीं स्कोर कर सके हैं.

लेकिन उनके अनुभव और मिडिल ऑर्डर में स्थिर बल्लेबाजी को कम भी नहीं आंक सकते हैं. ऐसे में केवल आंकड़ों या एक बड़ी पारी के आधार पर यह तय करना काफी मुश्किल है कि केएल राहुल और ईशान किशन में से कौन बेहतर है. दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी खूबियों की वजह से टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण हैं.

हरभजन सिंह ने दिया एस श्रीसंत के बॉक्सिंग चैलेंज का जवाब, जानें क्या-क्या कहा

Tagged:

ISHAN KISHAN team india kl rahul
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com