हरभजन सिंह ने दिया एस श्रीसंत के बॉक्सिंग चैलेंज का जवाब, जानें क्या-क्या कहा

Published - 20 Jun 2026, 02:03 PM | Updated - 20 Jun 2026, 04:13 PM

Harbhajan Singh

Harbhajan Singh responds to S Sreesanth's challenge: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर नजर आए और उन्होंने अपने पूर्व साथी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्होंने रिंग में आकर बॉक्सिंग का चैलेंज दे दिया। श्रीसंत ने शो के दौरान अपनी और भज्जी की बॉक्सिंग गियर में एक प्रमोशनल तस्वीर को देखते हुए कहा कि क्या भज्जी में हिम्मत है कि वो रिंग में आकर मुकाबला करे।

श्रीसंत का बयान उस विज्ञापन के बाद आया है, जिसमें हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को चीजों को मार-मारकर सही करने की सलाह देते देखा गया। उन्होंने विज्ञापन में यह भी कहा था कि थप्पड़ से हर एक चीज सही हो जाती है। इसी की वजह श्रीसंत ने भज्जी को फटकार लगाई थी और एक बार फिर उन पर अपनी भड़ास निकाली है। हालांकि, इस बार हरभजन ने भी शायराना अंदाज में इसका जवाब दिया है।

Harbhajan Singh ने एस श्रीसंत के बॉक्सिंग चैलेंज का दिया जवाब

Harbhajan Singh 1

लल्लनटॉप के साथ एस श्रीसंत का इंटरव्यू गुरुवार को प्रसारित हुआ। इसके बाद, शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा,

"किसी ने बहुत खूब कहा है कि करने दो जो लोग बकवास करते हैं, हमेशा खाली बर्तन ही तो आवाज करते हैं।"

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंस इसे श्रीसंत के साथ जोड़ रहे हैं। बता दें कि साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के दौरान हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच सालों तक मनमुटाव चला था लेकिन फिर दोस्ती हो गई थी। हालांकि, हरभजन के साल की शुरुआत में आए विज्ञापन की वजह से दोनों के बीच फिर से खटास आ गई।

लल्लनटॉप पर हरभजन सिंह को लेकर श्रीसंत ने क्या कहा?

लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान, एस श्रीसंत को अपनी और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की बॉक्सिंग गियर पहने हुए एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। कैमरे की ओर देखते हुए श्रीसंत ने कहा,

"क्या तुममें वही हिम्मत है? क्या तुममें मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है? क्या तुम लिखकर आ सकते हो? क्या तुम आ सकते हो? मैं उनसे पूछ रहा हूं। क्या तुममें मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है? यही ग्लव्स पहनकर... यह एक्टिंग नहीं है, मैं मुस्कुरा रहा हूं। तुम तो मुस्कुरा भी नहीं रहे हो, पता नहीं तुम क्या कर रहे हो। देखते हैं। यह एक खुला चैलेंज है।"

एस श्रीसंत ने हरभजन सिंह को मुकाबले के लिए ललकारा

उसी इंटरव्यू में एस श्रीसंत ने सीधा चैलेंज दिया और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) से रिंग में उनका सामना करने को कहा। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा,

"भज्जी, मैं तुम्हें चुनौती देता हूं। अगर तुम्हें थप्पड़ वाली घटना और मुझसे इतनी ही दिक्कत है, और तुम इतना कमाते हो... तो मुझे भी कमाने दो। रिंग में आओ। मैं तुम्हें दिल से बुला रहा हूं। अगर हममें थोड़ी भी आत्म-सम्मान की भावना है, तो चलो विज्ञापन वगैरह न करें। सभी मलयालियों और सभी सरदारों के लिए, सचमुच आओ। मैं इंतज़ार कर रहा हूं।"

यह भी पढ़ें: चोट के चलते इंग्लैंड ODI सीरीज से भी बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, अब नहीं जायेगा लंदन

Tagged:

team india harbhajan singh S Sreesanth
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com