चोट के चलते इंग्लैंड ODI सीरीज से भी बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, अब नहीं जायेगा लंदन
Table of Contents
Team India's star player out from England ODI Series: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 20 जून को चेन्नई में खेला जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहले दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए 2-0 की बढ़त बना रखी है। ऐसे में तीसरे वनडे में हार से भी सीरीज के विजेता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इस वनडे सीरीज के बाद, टीम इंडिया (Team India) की 50 ओवरों के फॉर्मेट में वापसी 14 जुलाई से होगी, जब इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले भारत के कई स्टार खिलाड़ी इंजरी से जूझ रहे हैं। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या चोट के कारण ही अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए। अब हार्दिक के इंग्लैंड वनडे सीरीज से भी बाहर होने की खबर आई है।
इंग्लैंड के खिलाफ Team India को हार्दिक पांड्या नहीं मिलेगा साथ

आईपीएल 2026 के दौरान बैक इंजरी का शिकार होने वाले हार्दिक पांड्या के अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए फिट होने की उम्मीद थी। वो अपनी पीठ की चोट से फिट भी हो गए थे, लेकिन आखिरी मौके पर पैर में मोच आ जाने के कारण बाहर हो गए।
इसके बाद, संभावना जताई जा रही थी कि स्टार ऑलराउंडर इंग्लैंड वनडे सीरीज तक फिट हो जाएगा लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि हार्दिक अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है।
इस इंजरी के कारण हार्दिक पांड्या हुए इंग्लैंड सीरीज से बाहर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण इंग्लैंड वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए पाएंगे। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान अगले तीन-चार दिनों में होना है लेकिन हार्दिक अपनी फिटनेस साबित करने में नाकाम रहे। इसी वजह से उनका नाम चयन के लिए चर्चा में नहीं रहेगा।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया,
"हार्दिक वनडे फॉर्मेट के लिए जरूरी गेंदबाजी वॉल्यूम और कंडीशनिंग हासिल नहीं कर पाए हैं और वनडे के लिए पूरी तरह फिट होने में उन्हें और समय लगेगा।"
हार्दिक पांड्या की फिटनेस ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता
2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। इन परिस्थितियों में टीम इंडिया (Team India) को अपनी प्लेइंग XI में संतुलन के लिए एक पेस गेंदबाजी वाला ऑलराउंडर जरूर चाहिए होगा। इस काम को हार्दिक बखूबी कर सकते हैं। वह बल्लेबाजी में तो माहिर हैं, गेंदबाजी में काफी अच्छी गति के साथ बल्लेबाजों को छकाने की काबिलियत रखते हैं। हालांकि, उनकी फिटनेस बड़ी चिंता बन गई है।
वनडे वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण में हार्दिक पांड्या बीच में ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे और उनकी कमी पूरे टूर्नामेंट में महसूस हुई थी। ऐसे में इस बार हार्दिक को लेकर टीम मैनेजमेंट रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इसी वजह से नितीश कुमार रेड्डी को उनके बैकअप के रूप में तैयार किया जा रहा है लेकिन उनकी फिटनेस भी उतनी अच्छी नहीं है। भारतीय खेमा चाहेगा कि हार्दिक कड़ी मेहनत करते हुए अपनी फिटनेस हासिल करने के बाद ही मैदान में वापसी करें।
यह भी पढ़ें: BCCI सचिव Devajit Saikia ने राज से उठाया पर्दा, बताया विराट-रोहित वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं