BCCI सचिव Devajit Saikia ने राज से उठाया पर्दा, बताया विराट-रोहित वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं
Published - 20 Jun 2026, 10:27 AM | Updated - 20 Jun 2026, 10:58 AM
Table of Contents
Devajit Saikia: वर्तमान समय में टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेल रही है. इसके बाद इंग्लैंड के साथ टीम इंडिया को ODI में आमना-सामना करना है. भारतीय टीम लगातार वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी कर रही है. हालांकि अब तक एक सवाल फैंस के मन में बना हुआ है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं. लोगो के इसी सवाल पर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने अपनी बात रखी है.
रोहित-कोहली को लेकर बात चल रही: Devajit Saikia

जब से टीम इंडिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है, तब से कोहली और रोहित का भविष्य चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले ODI क्रिकेट खेलना जारी रखने की इच्छा कई बार जता चुके हैं. PTI से बात करते हुए Devajit Saikia ने साफ किया कि टीम की योजना और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन इसका मकसद इसे सार्वजनिक करना नहीं है.
हमें किसी तरह से विशेष बातचीत करने की जरूरत नहीं
BCCI के सचिव Devajit Saikia ने अपने बयान में कहा, ‘‘हमारे पास एक बहुत ही सुव्यवस्थित टीम और कई विशेषज्ञ हैं. सभी हितधारकों को साथ लेकर चला जाता है. जो भी फैसले किए जाते हैं, उनमें क्रिकेट समिति, चयनकर्ता और अन्य सभी हितधारक शामिल होते हैं.
इनमें सहयोगी स्टाफ के सदस्य, मुख्य कोच और संबंधित खिलाड़ी रोहित-कोहली शामिल हैं. नियमित रूप से बातचीत हो रही है, इसलिए हमें किसी तरह से विशेष बातचीत करने की जरूरत नहीं है. यह एक सतत प्रक्रिया है.''
ऐसे मामले बोर्डरूम के भीतर ही रहने चाहिए
BCCI के सचिव Devajit Saikia ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझे मीडिया या लोगों के सामने कुछ भी खुलासा करना चाहिए, क्योंकि ये रणनीतिक चर्चाएं हैं. मुझे मीडिया के सामने इनके बारे में बोलने का अधिकार नहीं है. यह ऐसे मामले हैं जो बोर्डरूम के भीतर ही रहने चाहिए.''
यह भी पढ़े: युवराज सिंह नहीं, बल्कि भारत का ये पूर्व कप्तान बन रहा दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच